Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ड्यूप्लेसिस ने कहा था नहीं है हमे एबी डीविलियर्स की जरूरत, अब एबीडी ने दिग्गजो की जगह इन खिलाड़ियों को विश्वकप 2019 में जगह देने की कही बात

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने विश्वकप के लिए साउथ अफ्रीका टीम के चयन को लेकर अपने विचार रखे हैं. अगले वर्ष इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले विश्वकप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. क्रिकेट का ये बड़ा टूर्नामेंट 30 मई से 14 जुलाई के बीच खेला जाएगा.

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड इसके लिए अपनी टीम चुनने में लगा है. कुछ दिन पहले बोर्ड द्वरा एक ट्वीट किया गया जिसमें बताया गया कि लगभग 80 प्रतिशत टीम का चयन हो चुका है.

डीविलियर्स ने कहा इन खिलाड़ियों का होना चाहिए चयन 

एबी डीविलियर्स ने सुपरसपोर्ट पार्क से बातचीत में कहा ”वे अभी भी बल्लेबाजी विभाग में बदलाव कर रहे हैं, लेकिन आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो मैच विनर हों. गेंदबाजी इकाई वास्तव में अगले वर्ष होने वाले विश्वकप में कुछ खास करने वाली है.”

ये भी पढ़ें – गंभीर ने चौंकाते हुए पहली बार की शाहिद अफरीदी की तारीफ

डीविलियर्स रीज़ा हेंडरिक्स को नंबर तीन पर ही खेलते देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा ”उसके पास घरेलू क्रिकेट में काफी अनुभव है. उसे उच्च स्तर पर अनुभव की जरूरत है. जब मैंने उसे खेलते हुए देखा तो लग रहा था कि उसके पास काफी समय है. उसने घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं.”

आगे उन्होंने कहा कि ”मुझे ऐसे खिलाड़ी पसंद रहे जो अनुभवी न हों पर वह फॉर्म में होने चाहिए. मैं ये नहीं कहूंगा कि अतीत में हमने कुछ गलत किया. पर विश्वकप के लिए मैं इन फॉर्म बल्लेबाजों को लेना चाहूँगा जो आपके लिए मैच जिताएं.”

साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है जहाँ तीन तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. डीविलियर्स का मानना है कि ये साउथ अफ्रीका के लिए एक अच्छा टेस्ट होगा.

उन्होंने कहा ”ऑस्ट्रेलिया का दौरा एक अच्छा टेस्ट होने वाला है. हालाँकि वह पहले की तरह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. पर अभी भी वहां जाकर अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं है. ये हमारे लिए सबसे अच्छा टेस्ट होगा.”

ये भी पढ़ें – भारत के इस खिलाड़ी के नाम है 123 बार बोल्ड होने का शर्मनाक रिकॉर्ड

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ड्यूप्लेसिस ने कहा था नहीं है हमे एबी डीविलियर्स की जरूरत, अब एबीडी ने दिग्गजो की जगह इन खिलाड़ियों को विश्वकप 2019 में जगह देने की कही बात appeared first on SportzWiki Hindi.