टीम इंडिया ज़हीर खान के संन्यास लेने के बाद उनके विकल्प की तलाश कर रही है. टीम में इस दौरान जयदेव उनादकट को भी टीम में शामिल किया था, लेकिन वो भी इस कमी को पूरा नही कर सके थे. हालांकि अब टीम में एक और बाएं हाथ का सीमर शामिल हुआ है.
टीम में इस समय खलील अहमद को शामिल किया गया है. ऐसे में कोहली ने साफ़ कर दिया है वर्ल्ड कप से पहले वो हर तरह के खिलाड़ी को टीम में आजमाना चाहते है.
हमे बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ की जरूरत है

टीम में बाएं हाथ के गेंदबाज़ को लेकर बात करते हुए विराट कोहली ने कहा कि
“वर्ल्ड कप से पहले हम हर तरह की कमी को पूरा करना चाहते है. आज के पहले टीम में दो कलाई स्पिनर्स नही होते थे. आज हमारे पास एक लेग स्पिनर और एक चाइनामैन स्पिनर है. हम अपने खिलाफ खेलने वाली हर टीम को लेकर तैयारी करना चाहते है. हम उन्हें किसी भी तरह का कोई भी मौका नही देना चाहते है. हम टीम में एक फिंगर स्पिनर भी शामिल कर सकते है.”

टीम में तेज़ गेंदबाज़ी को लेकर बात करते हुए विराट कोहली ने कहा कि
“टीम में इस समय भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह अच्छी गेंदबाज़ी कर रहें है, लेकिन हम हर तरह से खुद को तैयार करना चाहते है. इसी वजह से हम टीम में एक बाएं हाथ के गेंदबाज़ की तलाश कर रहें हैं. खलील के आने से हमारे गेंदबाज़ी आक्रमण में विविधता आई है. उसके होने से हमारा गेंदबाजी आक्रमण और ज्यादा मजबूत हुआ है. ऐसे में साफ़ है वो भी वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा हो सकता है.”

आप को बता दें कि एशिया कप में खलील ने डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मैच में ही उहोने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किय था. इस दौरान उन्होंने तीन विकेट हासिल किये थे.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post विराट ने किया साफ़ जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के अलावा विश्वकप 2019 में खेलेगा यह तेज गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.