Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मार्क बाउचर ने की भविष्यवाणी इस देश को बताया 2019 विश्वकप जीतने का प्रबल दावेदार

2019 को होने वाले विश्‍व कप के लिए अब एक साल का भी वक्त नहीं बचा हैं। सारी टीमें इस विश्व कप में आने के लिए अपने बेहतरीन खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रही हैं.

भारतीय टीम के बड़े खिलाड़ियों को इस समय आराम देने के साथ -साथ फिट रहने की सलाह दी जा रही हैं. ताकि वो इस इवेंट में अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब हो सके.

अभी तक एक बार भी नहीं जीता विश्‍व कप

साउथ अफ्रीका की टीम अभी तक एक बार भी विश्‍व कप जीतने में कामयाब नहीं हो पायी हैं. इंग्‍लैंड में होने वाले 2019 विश्‍व कप से पहले इस टीम को अंडरडॉग यानी की हल्के में आंकलन किया जा रहा हैं. साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व विकेटकीपर बाउचर ने 4 अक्टूबर को गल्‍फ न्‍यूज से बातचीत करते हुए ये बात कही थी कि,

“2019 को होने वाले विश्‍व कप के लिए अंडरडॉग का टैग मिलना हमारे लिए काफी अच्छा हैं इससे हमारी टीम को काफी ज्यादा फायदा भी होगा”

पूर्व विकेटकीपर के साथ -साथ बल्लेबाज रह चुके मार्क बाउचर यह भी मानते हैं कि

“अंडरडॉग” शब्द प्रोटेस को 2019 इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में अपनी जगह को सुनिश्चित करने में हमारी सहायता करेगा. क्योंकि अब तक दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल नहीं जीता हैं। जबकि वो ऐसे चार मौकों में सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुका हैं और तीन बार ग्रुप में क्रिकेट विश्व कप में खेल चुके हैं.”

उन्होंने आगे बात करते हुए ये भी कहा कि,

“विश्‍व कप खेलने से पहले सारे लोग मौजूदा टीम की तरफ देखते हैं ऑन पेपर तो हमारी टीम हमेशा की तरह मजबूत दिखाई देती हैं, लेकिन शायद इस बार हम वर्ल्ड कप में ऑन पेपर भी इतने मजबूत नहीं दिखाई दे रहे हैं, लेकिन लगता हैं कि ये टीम के लिए अच्छा साबित होगा.”

हम बेस्ट टीमों के आगे कही नहीं दिखते

मार्क बाउचर का ये भी कहना हैं कि,

“वर्तमान समय में हमारी टीम बेस्ट टीमों के सामने कही दूर -दूर तक नज़र नहीं आती और ये चीज़ हमारी टीम के लिए अच्छी मदद होगी. हम इस विश्‍व कप में अच्छा प्रदर्शन कर सबकों आश्चर्यचकित कर सकते हैं. हम अगर फाइनल या सेमी फाइनल तक भी आ जाते हैं, तो कुछ भी मुमकिन हैं क्योंकि एक लंबी पारी आपको जीता भी सकती हैं और हरा भी सकती हैं. हम अपना प्रदर्शन अच्छा करेंगे.”

चाेकर शब्‍द के इस्तेमाल से दर्ज की आपत्ति

बाउचर ने अपनी टीम के लिए चाेकर शब्‍द के इस्तेमाल से आपत्ति दर्ज की हैं. उन्होंने कहा ,

“साउथ अफ्रीका के लिए अक्सर चोकर शब्‍द का इस्तेमाल किया जाता हैं ये गलत हैं क्योकि वर्ल्ड कप जीतने के लिए आपको महानता के साथ -साथ किस्मत की भी जरुरत होती हैं.”

The post मार्क बाउचर ने की भविष्यवाणी इस देश को बताया 2019 विश्वकप जीतने का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.