Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2019 में पहली बार टीम का हिस्सा होगा ये भारतीय गेंदबाज, गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बांधे तारीफों के पूल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवा वनडे मैच 1 नवंबर को खेला जाना हैं. इस अंतिम वनडे मैच से पहले आज बुधवार को भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं. जिसमे उन्होंने भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी खलील अहमद की तारीफों के पुल बांधे हैं.

पिछली जीत से मिला हैं आत्मविश्वास

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

“हर मैच को अपने लिए महत्वपूर्ण समझते हैं और उसी लिहाज से तैयारी करते हैं. पिछला मैच हमारे लिए बहुत अच्छा रहा था. हमने तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया था. हमने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करके बोर्ड पर रन लगाये थे और उसके बाद अपनी योजना के अनुसार विकेट को समझकर अच्छी गेंदबाजी की थी. हमें पिछले मैच से काफी ज्यादा आत्मविश्वास हासिल हुआ हैं.”

खलील अहमद एक शानदार प्रतिभा

खलील की तारीफ करते हुए भरत अरुण ने कहा, “खलील अहमद एक शानदार प्रतिभा हैं. वह तेज हैं एकूरेट हैं. उसके पास काबिलियत हैं, कि वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा कर सके और यह हमारे लिए काफी अच्छी बात हैं.”

हमारे पास एक बहुत अच्छी तेज गेंदबाजी यूनिट

खलील की तारीफ करते हुए भरत अरुण ने आगे कहा, “हमें सिर्फ भारतीय टीम के अंदर ही अच्छे तेज गेंदबाज नहीं चाहिए, हमें अपनी बेंच स्ट्रेंथ के लिए भी अच्छे तेज गेंदबाज चाहिए, जिससे हम अपने प्रमुख गेंदबाजो को तरोताजा रख पाये.

अगर हमारी बेंच स्ट्रेंथ मजबूत होगी, तो हम अपने गेंदबाजो को आसानी से रोटेट कर पाएंगे और वर्कलोड भी मैनेज हो जायेगा. हम भारत के बाहर करीब 60 प्रतिशत क्रिकेट खेलते हैं, इसलिए आपकों तेज गेंदबाजी एक अच्छी बेंच स्ट्रेंथ चाहिए होता हैं. हम खुश हैं, फिलहाल हमारे पास एक बहुत अच्छी तेज गेंदबाजी यूनिट हैं और बेंच स्ट्रेंथ में भी कुछ प्रतिभाशाली युवा तेज गेंदबाज हैं.”

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post विश्वकप 2019 में पहली बार टीम का हिस्सा होगा ये भारतीय गेंदबाज, गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बांधे तारीफों के पूल appeared first on SportzWiki Hindi.