भारतीय स्पिन गेंदबाजी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए टीम मैनेजमेंट योजना बना रहा है. स्पिन गेंदबाजी भारत के लिए हमेशा से एक बड़ा हथियार रही है. मौजूदा समय में इसका प्रभाव थोड़ा कम हुआ. पर अब टीम मैनेजमेंट फिर से स्पिन गेंदबाजी को और अधिक खतरनाक बनाने की ओर देख रहा है.
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन कोच बनने के लिए तैयार

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कहा ”मैं वर्ल्ड कप के लिए स्पिनर्स को मदद करने को तैयार हूं. यदि बोर्ड मुझे ऑफर के साथ कहे तो मैं कोचिंग दे सकता हूं. मैच में 11 से 40 ओवरों के बीच हमें विकेट लेने होते हैं. अगर स्पिनर्स 4-5 विकेट निकाल लेते हैं तो अच्छा होता है. हां, अगर विकेट नहीं मिलता है और बल्लेबाज टिक जाते हैं तो ये घातक साबित होता है.”
शिवरामाकृष्णन ने भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी की तारीफ भी की. उनका मानना है कि मौजूदा भारतीय स्पिनर्स काफी अच्छे हैं उन्हें बस और बेहतर बनाने की ज़रूरत है.
शिवरामाकृष्णन ने कहा ”हमारे सभी स्पिनर अच्छे हैं. उन्हें थोड़ा मांजने की जरूरत है. कुलदीप और युजवेंद्र चहल अच्छा कर रहे हैं. कुलदीप की गेंदबाजी के दौरान उनके शरीर का बैलेंस ठीक नहीं होता है. उसमें सुधार की जरूरत है. उनका शरीर सही जगह मूव नहीं करता है और न ही हाथ. अगर यह ठीक हो जाए तो उन्हें समझने में बल्लेबाज को और भी मुश्किल आएगी.”

वहीं उन्होंने चहल की गेंदबाजी के बारे में कहा ”कुछ ऐसा ही चहल के साथ है. वह गेंद को लेग और मिडल स्टंप पर डालते हैं. इसका सीधा मतलब है कि बल्लेबाज उन्हें आसानी से मिडविकेट पर शॉट खेल सकता है. इसे सुधारने की जरूरत है.”
गौरतलब है कि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल लगभग पिछले एक वर्ष से सीमित ओवरों में भारतीय स्पिन गेंदबाजी के भरोसेमंद स्पिनर गेंदबाज बन गए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post लक्ष्मण शिवरामकृष्णन विश्वकप-2019 तक भारतीय स्पिन गेंदबाजी के कोच बनने के लिए तैयार appeared first on SportzWiki Hindi.