Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा आईपीएल 2019 में सबसे महंगा बिकेगा यह खिलाड़ी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच आज रविवार 21 अक्टूबर को गुवाहाटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच का टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की हैं और निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 322 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया हैं. भारतीय टीम को इस मैच को जीतने के लिए 323 रन का एक विशाल स्कोर मिला हैं.

शिमोन हेटमेयर ने जीता सभी का दिल

इस मैच में वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमोन हेटमेयर ने सभी का दिल जीत लिया हैं. दरअसल, उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से वेस्टइंडीज की टीम का स्कोर 322 रन तक पहुंचाया हैं.

वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमोन हेटमेयर ने मात्र 78 गेंदों पर 106 रन का शानदार शतक लगाया. उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान 6 शानदार चौके व 6 गगनचुम्बी छक्के लगाये. उन्होंने अपनी इस पारी में

हरभजन ने कहा आईपीएल में बिकेंगे महंगे 

वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमोन हेटमेयर ने जिस तरह से शानदार प्रदर्शन किया हैं. उसे देखते हुए कहा जा सकता हैं, कि वह आईपीएल 2019 की नीलामी में काफी महंगे बिकेंगे.

इस बात का ऐलान भारतीय टीम के ऑफ़ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से भी किया हैं. हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शिमोन हेटमेयर के लिए ट्वीट करते हुए लिखा, “शिमरन हैटमेयर द्वारा एक शानदार शतक, वह आईपीएल 2019 में अगले मिलियन डॉलर बालक होने वाला है.”

यहाँ देखे हरभजन सिंह का ट्वीट 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post हरभजन ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा आईपीएल 2019 में सबसे महंगा बिकेगा यह खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.