Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2019 से पहले इस भारतीय खिलाड़ी ने छोड़ी टीम में जगह मिलने की उम्मीद किया संयास की घोषणा

भारतीय क्रिकेट टीम में एक समय एक बेहरतीन स्विंग गेंदबाज रहे मेरठ के प्रवीण कुमार ने क्रिकेट के खेल से संन्यास लेने का फैसला किया है। प्रवीण कुमार पिछले काफी सालों से भारतीय टीम से दूर हैं साथ ही वो पिछले कुछ सालों से घरेलु क्रिकेट में भी नहीं खेल पा रहे हैं।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने किया संन्यास का ऐलान

एक समय प्रवीण कुमार अपनी जगह को भारतीय टीम में सुनिश्चित करने कर चुके थे, लेकिन इनके करियर में जल्द ही ऐसा ग्रहण लगा कि फिर से भारतीय टीम में कभी वापसी की नहीं कर सके।

प्रवीण कुमार ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलने में सफलता हासिल की लेकिन अपने करियर को लंबा नहीं खींच सके। पीके के नाम से मशहूर रहे प्रवीण कुमार को खासकर अपनी खराब आदतों के कारण इतना संघर्ष करना पड़ा।

संन्यास के बाद प्रवीण कुमार ने जतायी गेंदबाजी कोच बनने की इच्छा

प्रवीण कुमार ने संन्यास की घोषणा करने का बाद अब अपना करियर ओएनजीसी क्लब के लिए देना चाहते हैं साथ ही वो एक गेंदबाजी कोच बनने की इच्छा भी रखते हैं।

तेज गेंदबाज ने कहा कि “मुझे इसका पछतावा नहीं है। दिल से खेला, दिल से गेंदबाजी की। यूपी में अब कई अच्छे गेंदबाज इंतजार कर रहे हैं और मैं नहीं चाहता हूं कि उनका करियर प्रभावित हो। मेरे खेलने से एक स्थान तो जाएगा ही। दूसरे खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में सोचना बहुत जरूरी है।

मेरा समय खत्म हो गया है और मैंने इसे स्वीकार भी कर लिया है। मैं इस अवसर को देने के लिए भगवान से खुश और उनका आभारी हूं।”

संन्यास का फैसला सोच-विचार कर लिया

प्रवीण कुमार ने अपने फ्यूचर प्लानिंग को लेकर कहा कि “मैं एक गेंदबाजी कोच बनना चाहता हूं। लोग जानते हैं कि मेरे पास इसका ज्ञान है। मुझे लगता है कि ये एक ऐसा क्षेत्र है जहां मैं काम कर सकता हूं। मैं इस अनुभव को युवाओं को देना चाहता हूं।”

प्रवीण कुमार ने आगे कहा कि “मैंने क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला कर लिया है। ये फैसला मैंने जल्दबाजी में नहीं लिया है, मैंने इस पर विचार किया और मुझे लगा कि ये खेल को अलविदा कहने का सही समय है जिसने मुझे इतना दिया है। मैं अपने परिवार, बीसीसीआई, यूपीसीए और राजीव शुक्ला सर का धन्यवाद करना चाहता हूं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विश्वकप 2019 से पहले इस भारतीय खिलाड़ी ने छोड़ी टीम में जगह मिलने की उम्मीद किया संयास की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.