इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन को लेकर फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियों के अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।आईपीएल-12 के लिए ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट की माने तो नीलामी की तारीख की घोषणा 16 दिसंबर के रूप में कर ली गई है ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में कुछ बदलाव को लेकर तैयारी करने में लग गए हैं।
सनराईजर्स हैदराबाद की टीम कर सकती है इन तीन खिलाड़ियों को रिलीज
अभी तीन बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस की टीम ने तो दो बदलाव कर दिए हैं, जिसके बाद अब इस बात का हवा मिल गई है कि धीरे-धीरे सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम के संयोजन के हिसाब से आने वाले कुछ दिनों में बदलाव कर सकती है।

ऐसे में हम आपको बताते हैं सनराईजर्स हैदराबाद की टीम के बारे में जो आने वाले कुछ दिनों में अपनी टीम में किन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।
क्रिस जोर्डन
इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन को सनराईजर्स हैदराबाद ने इसी साल हुई नीलामी में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। वैसे तो क्रिस जॉर्डन को कोई खास मौके नहीं मिले हैं,

लेकिन जिस तरह का सनराईजर्स हैदराबाद में संतुलन है उसे देखते हुए कहीं ना कहीं क्रिस जॉर्डन फिट नहीं बैठते नजर आ रहे हैं ऐसे में कहा जा सकता है कि सनराईजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी क्रिस जॉर्डन को रिलीज कर अपने साथ किसी दूसरे खिलाड़ी को जोड़ सकती है।
मेहदी हसन
भारत के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज मेहदी हसन को इस साल पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका सनराईजर्स हैदराबाद ने दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज मेहदी हसन को बल्लेबाजी के लिए शामिल जरूर किया गया था।

लेकिन इस टीम में पहले से ही बल्लेबाजों का जबरदस्त फौज है। इनके बीच मेहदी हसन को शायद ही मौका मिले। ऐसे में सनराईजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी मेहदी हसन को रिलीज करने पर विचार कर सकती है।
तन्मय अग्रवाल
हैदराबाद के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल को सनराईजर्स हैदराबाद ने इसी साल ऑक्शन में जगह दी। तन्यम अग्रवाल को सनराईजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रूपये में खरीदा था।

लेकिन सनराईजर्स हैदराबाद की टीम की बल्लेबाजी में जबरदस्त मजबूती है। ऐसे में शायद ही सनराईजर्स की टीम इन्हें मौका दे। ऐसे में ये फ्रेंचाइजी तन्मय अग्रवाल को रिलीज कर किसी ऐसे खिलाड़ी को ले सकती है जिनको मौका दिया जा सकता है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post सनराईजर्स हैदराबाद आईपीएल 2019 से इन तीन खिलाड़ियों को दिखा सकती हैं बाहर का रास्ता appeared first on SportzWiki Hindi.