Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस दिग्गज को बनाया आईपीएल 2019 के लिए अपना कोच

किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल की एक ऐसी टीम हैं. जिसका इतिहास कुछ खास नहीं रहा हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की टीम एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर पाई हैं.

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल के इतिहास में आजतक सिर्फ एक बार आईपीएल 2014 में फाइनल में पहुंच पाई हैं. इसके अलावा पंजाब की टीम का आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा हैं.

आईपीएल 2019 के लिए माइक हेसन को बनाया मुख्य कोच 

बता दें, कि कुछ दिनों पहले ही मीडिया में खबरें आई थी, कि आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के कोच माइक हेसन बन सकते हैं.

अब यह खबर सच साबित हुई हैं, क्योंकि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आईपीएल 2019 के लिए माइक हेसन को अपनी टीम का मुख्य कोच बनाने का अधिकारिक ऐलान कर दिया हैं.

न्यूजीलैंड टीम के भी रह चुके हैं कोच 

बता दें, कि माइक हेसन न्यूजीलैंड की राष्ट्रिय टीम के कोच भी रह चुके हैं. उन्होंने पांच महीने पहले ही न्यूजीलैंड के कोचिंग पद से इस्तीफा दिया था.

उनकी कोचिंग में न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप 2015 के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन भी कर चुकी हैं. उन्होंने अपनी कोचिंग में न्यूजीलैंड की टीम को 59 टी-20 मैचों में से 30 मैच में जीत दिलाई थी. वहीं उनकी कोचिंग में न्यूजीलैंड की टीम को 24 टी-20 मैचों में हार मिली थी.

सहवाग भी बने रहेंगे टीम के मेंटोर 

वीरेंद्र सहवाग किंग्स इलेवन पंजाब टीम के मेंटोर बने रहेंगे. वहीं किंग्स इलेवन पंजाब टीम के गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद हैं. वह भी अपने कोच पद पर बने रहेंगे.

हालाँकि,  किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने पिछले साल के अपने मुख्य कोच ब्रैड हॉज को बाहर कर दिया हैं. किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल 2018 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल 2018 में 7वें स्थान पर रही थी. टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ही ब्रैड हॉज की जगह माइक हेसन को टीम का कोच बनाया गया हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस दिग्गज को बनाया आईपीएल 2019 के लिए अपना कोच appeared first on SportzWiki Hindi.