Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 टीम से ड्राप किये जाने के बाद अजिंक्य रहाणे ने दिखाया अपना गुस्सा ऐसे दिया चयनकर्ताओं को जवाब

अजिंक्य रहाणे एकदिवसीय भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. शुक्रवार को बीसीसीआई द्वारा वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की गयी. इस दौरान भी रहाणे को टीम में मौका नहीं मिला. चयन से नजरअंदाज किए गए रहाणे ने देवधर ट्रॉफी के फाइनल में शानदार शतक जड़ा है.

इंडिया बी और इंडिया सी के बीच खेला जा रहा फाइनल 

देवधर ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में इंडिया बी और इंडिया सी के बीच खेला जा रहा है. इंडिया सी के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया.

ये भी पढ़ें – एमएसके प्रसाद ने बताया क्यों हार्दिक को किया गया टेस्ट टीम से बाहर

ओपिंग में आए कप्तान रहाणे और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 210 रन जोड़े. किशन 114 रन बनाकर उनादकट की गेंद पर आउट हुए. वहीँ अजिंक्य रहाणे ने 144 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. उनकी इस पारी की मदद से इंडिया सी 352 रन बनाने में सफल रही.

रहाणे के बल्ले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले काफी समय से शतक नहीं आया है. ऐसे में उनका ये शतक आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. उन्हें अब दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में खेलना है.

सीमित ओवर भारतीय टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे ने अपना आखिरी वनडे इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. जिसमें वह 34 रन बनाकर नाबाद रहे थे.

वहीं रहाणे ने आखिरी टी-20 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. उन्होंने 90 वनडे मैच अभी तक खेले हैं, जिसमें 35.26 की औसत से 2962 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 24 अर्द्धशतक लगाए. टी-20 में उन्होंने 20 मैच ही खेले, जिसमें 375 रन बनाए.

भारतीय टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज के साथ होगी. तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर को खेला जाएगा. जबकि आखिरी मैच 25 नवंबर को होगा. इसके बाद चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला वनडे 6 दिसंबर से खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज होगी. इसके बाद टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी.

ये भी पढ़ें – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में इन पांच खिलाड़ियों को किया गया नजरअंदाज

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post टी-20 टीम से ड्राप किये जाने के बाद अजिंक्य रहाणे ने दिखाया अपना गुस्सा ऐसे दिया चयनकर्ताओं को जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.