Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरे टी-20 मैच के आयोजन का रास्ता हुए साफ़, चेपक में होगा मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाना वाला तीसरा टी-20 को लेकर चल रही मुश्किलें कम हो गई है. अब वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीसरा टी-20 मैच तमिलनाडु के चेपक ग्राउंड पर ही खेला जाएगा. प्रशासकों की समिति (सीओए) ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ का मानार्थ टिकटों पर पुराने फॉर्मूले पर कायम रहने का अनुरोध स्वीकार कर लिया है.

बीसीसीआई ने मानी बात 

इस मामले को लेकर बात करते हुए टीएनसीए अधिकारी ने कहा कि हम बीसीसीआई के पुष्टि मेल का इंतजार कर रहे हैं और मैं आपको बता सकता हूं कि मैच चेन्नई में ही होगा. इस पर काफी लंबी चर्चा हुई और सीओए ने सदस्यों के लिए पास के पुराने फॉर्मूले पर अडिग रहने के हमारे तर्क को समझ लिया है. चेन्नई के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह अच्छी खबर है. कई क्रिकेट संघों ने नई व्यवस्था पर आपत्ति व्यक्त की थी जिसमें केवल 10 प्रतिशत टिकट ही मानार्थ रखे जाते हैं और 90 प्रतिशत को दर्शकों के लिये रखा जाएगा.

बीसीसीआई से अभी भी चल रहा है मामला 

बीसीसीआई और राज्य के बीच अभी भी टिकेट के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है. आपको बता दें कि मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने दूसरे वनडे की मेजबानी करने से इनकार कर दिया था जिससे 24 अक्टूबर को होने वाले इस मैच को इंदौर से हटाकर विशाखापत्तनम में कर दिया गया थे. इसके अलावा बंगाल क्रिकेट संघ अध्यक्ष सौरव गांगुली भी इस इंतजाम से असंतुष्ट थे.

इन सबके अलावा मुंबई क्रिकेट एसोसियन से भी बीसीसीआई का टिकेट को लेकर काफी ज्यादा विवाद चल रहा है. इस वजह से बीसीसीआई कोर्ट तक जाने को तैयार है. आप को बता दें वेस्टइंडीज टीम को भारत के खिलाफ पांच मैचों की वन डे सीरीज और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेंलनि है. इसके अलावा दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है.जिसका कल दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा.

The post तीसरे टी-20 मैच के आयोजन का रास्ता हुए साफ़, चेपक में होगा मैच appeared first on SportzWiki Hindi.