कर्नाटक और इंडिया ए के लिए लगातार रन बना रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को आखिरकार भारतीय टीम में जगह मिल गया। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें काफी समय से टीम में शामिल करने की मांग उठ रही थी।
कोच ने जताई ख़ुशी
मयंक अग्रवाल को टीम इंडिया में जगह मिलने पर उनके बैटिंग कोच आरएक्स मुरली ने ख़ुशी जताई। इसके साथ ही उन्होंने मयंक के बारे में कई बातें तो साझा की।

मुरली ने कहा
“सिलेक्शन का इंतजार काफी समय से था और अब होने पर काफी ख़ुशी हो रही है। एक अच्छी बात रही कि उन्होंने लगातार रन बनाया। सिलेक्शन आपके हाथ में नहीं है लेकिन रन बनाना तो है। उन्हें बस अपनी बारी का इंतजार था।”
इंग्लैंड में टॉप आर्डर के फ्लॉप होने से मिली जगह
अगस्त और सितंबर में भारतीय टीम ने इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। उस सीरीज में भारत के सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। ओवल टेस्ट में केएल राहुल के 149 रनों की पारी हटा दें तो कोई पहली 9 पारी में किसी सलामी बल्लेबाज ने 5 का आंकड़ा भी नहीं छुआ।
इसी वजह से मुरली विजय के तीन टेस्ट के बाद ही टीम से बाहर कर दिया गया था। अब वेस्टइंडीज सीरीज में शिखर धवन को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। हालाँकि, 149 रनों की पारी ने केएल राहुल को बचा लिया।
टी-20 और वनडे के बारे में भी रखी बात

वर्तमान समय में भारतीय वनडे और टी-20 टीम के पास रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसा सलामी बल्लेबाज है। इनके अलावा केएल राहुल के रूप में तीसरा सलामी बल्लेबाज भी है।जब कोच से पूछा गया कि क्या मयंक अग्रवाल किसी भी क्रम पर बल्ल्लेबजी कर सकते हैं। इसके जबाव में कोच ने कहा
“वह कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता है। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना है तो आपको मानसिक रूप में मजबूत होना पड़ेगा। अगर उन्हें मध्यक्रम में मौका मिलता है तो जरुर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए गेम प्लान में थोड़ी बहुत बदलाव की जरूरत होती है।”
The post कोच को भरोसा वनडे और टी-20 में मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं मयंक अग्रवाल appeared first on SportzWiki Hindi.