Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी-20 के लिए श्रीलंकाई टीम का हुआ ऐलान, इस दिग्गज को मिली कप्तानी

इनदिनों श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही हैं. इस वनडे सीरीज के शुरूआती चार वनडे मैचों में इंग्लैंड की टीम ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. इस वनडे सीरीज के बाद 27 अक्टूबर शनिवार को दोनों टीमों के बीच एकमात्र टी-20 मैच खेला जायेगा.

टी-20 मैच के लिए थिसार परेरा को मिली टीम की कप्तानी 

27 अक्टूबर शनिवार को होने वाले टी-20 मैच के लिए श्रीलंका टीम की कप्तानी अनुभवी ऑलराउंडर थिसारा परेरा को मिली हैं. बता दें, कि पहले भी साल 2017 के भारत दौरे में थिसारा परेरा श्रीलंकाई टीम की कप्तानी कर चुके हैं.

मैथ्यूज वनडे के बाद टी-20 से भी बाहर, मलिंगा की वापसी 

बता दें, कि अनुभवी ऑलराउंडर एंजोला मैथ्यूज को वनडे सीरीज के बाद अब एकमात्र टी-20 मैच के लिए भी श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने टीम से बाहर कर दिया हैं.

वहीं तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की भी लम्बे समय बाद टी-20 टीम में वापसी हो गई हैं. बता दें, कि लसिथ मलिंगा ने अपना अंतिम टी-20 मैच 6 सितंबर को भारतीय टीम के खिलाफ खेला था.

वनडे के कप्तान दिनेश चंदिमल को भी टी-20 टीम में जगह मिली हैं. वहीं कुसल परेरा की भी चोट के बाद टीम में वापसी हो गई हैं.

इस प्रकार हैं श्रीलंका की पूरी टीम 

थिसारा परेरा (कप्तान), दिनेश चंदिमल, निरोशन डिकवैला, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, दशून शानाका, कमिंडू मेंडिस, इसुरु उदाना, लसिथ मलिंगा, दुसमंथा चमीरा, अकिला धनंजया, कसुन राजिता, नुवान प्रदीप, लक्षन सदाकनन

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी-20 के लिए श्रीलंकाई टीम का हुआ ऐलान, इस दिग्गज को मिली कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.