भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वर्तमान में भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. दरअसल, वह एशिया कप 2018 के दौरान चोटिल हो गये थे. जिसके चलते वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज गेंदबाजी करते हुए अपनी पीठ पर दर्द महसूस हुआ और उसके बाद वह मैदान से बाहर चले गये थे. उनकी पीठ की यह चोट इतनी गंभीर थी, कि उन्हें पूरे एशिया कप से बाहर होना पड़ा हैं.
फिट होने के लिए कर रहे जमकर ट्रेनिंग

हार्दिक पांड्या जल्द से जल्द फिट होने के लिए जमकर ट्रेनिंग कर रहे हैं. उन्होंने अपनी ट्रेनिंग का एक वीडियो अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट पर भी डाला हैं. जिसमे वह काफी कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वह अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं रनिंग करते हुए भी इस वीडियो में दिख रहे हैं.
यहाँ देखे हार्दिक पांड्या के ट्रेनिंग का वीडियो

Training hard
every yard
#RoadToRecovery pic.twitter.com/HNoNFWG9Ts
— hardik pandya (@hardikpandya7) October 26, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे हार्दिक पांड्या भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया दौरे में बन सकते है भारतीय टीम का हिस्सा

बता दें, कि हार्दिक पांड्या अपनी पीठ की चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज नहीं खेल पाये थे. वहीं करीबी सूत्रों मुताबिक, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी वह हिस्सा नहीं लेंगे. करीबी सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई ने उनसे ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरुआत तक पूरा आराम करने के लिए कहा हैं.
बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया दौरे तक हार्दिक पांड्या के पूरी तरह से फिट होने की संभावना हैं. ऐसे में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में ही भारतीय टीम का हिस्सा बन पाएंगे.
ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय टीम को हार्दिक की काफी जरुरत भी रहेगी, क्योंकि फिलाहल भारतीय टीम के पास कोई भी अच्छा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मौजूद नहीं हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post चयनकर्ताओं ने किया था साफ़ नहीं मिलेगी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में जगह, लेकिन अब पांड्या कर रहे कुछ ऐसा देनी ही पड़ेगी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.
every yard