पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टी-20 सीरीज का आखिरी मैच खेला गया. इस मैच में पाक के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.ऑस्ट्रेलिया ने आज टीम में एक बड़ा बदलाव किया. टीम में फिंच ने आज ऑफ स्पिनर नाथन लायन को शामिल किया.
पाकिस्तान ने खड़ा किया मजबूत स्कोर

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पाक टीम के लिए फरहान और बाबर आजम ने टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की थी. इस दौरानफरहान सिर्फ 39 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद बाबर आजम भी कुछ ख़ास नही कर सके और 50 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद हफीज और मलिक ने टीम को संभला.

मालिक भी खुद को मिली शुरुआत को आगे नही ले जा सके और सिर्फ 18 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के पाकिस्तान को लगातर दो झटके लगे. हालांकि हफीज ने 32 रन की पारी खेल कर पाकिस्तान का स्कोर 150 रन तक पहुँचाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल मार्श ने 6 रन देकर दो विकेट हासिल किये.
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ हुए फेल

151 रन के स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ और कप्तान फिंच सिर्फ 5 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद एलेक्स कैरी भी 20 रन बना के आउट हो गए.
दो विकेट गिरने के बाद लिन ने भी टीम को सँभालने की कोशिश की. लेकिन वो भी आज कुछ खास नही कर सके और 15 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद पिछले मैच के हीरो मैक्सवेल भी कुछ खास नही सके और 4 बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तरह से बिखर गए और टीम सिर्फ 117 रन पर आलआउट हो गए.
The post पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को आखिरी टी-20 मैच में भी हरा किया क्लीन स्वीप appeared first on SportzWiki Hindi.