खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज बाबर आजम (50) की अर्धशतकीय पारी के बाद लेग स्पिनर शादाब खान (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने तीसरे और अन्तिम टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 33 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करते हुए टी-20 शृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली है।
विराट कोहली ने तीसरे वनडे में हेडन के इस खास रिकॉर्ड की करी बराबरी
बाबर आजम की 40 गेंदों पर ख्ेाली गई 50 रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए पांच विकेट पर 150 रन बनाए। इसके जवाब में शादाब की कातिलाना गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.1 ओवर में 117 रन पर ही ढेर हो गई। शादाब खान ने 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे।
भारतीय क्रिकेट टीम के 86 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श (21), बेन मैकडरमोट (21) और एलेक्स कारे (20) ही पाकिस्तानी गेंदबाजों का थोड़ा मुकाबला कर सके। पाकिस्तान की ओर से हसन अली ने दो, मोहम्मद हफीज और फहीम अशरफ ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
चौथा वनडे: ब्रेबॉर्न स्टेडियम में होगी रनों की बरसात, भारत की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है ये बदलाव
इससे पहले पाकिस्तान को बाबर आजम और साहिबजादा फरहान ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दी। साहिबजादा फरहान ने 38 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। इसके बाद मोहम्मद हफीज ने 20 गेंद में नाबाद 32 रन का योगदान दिया।