Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच के दौरान आपस में ही भिड़े ये खिलाड़ी, लगा 20 सप्ताह का प्रतिबन्ध, देखें तस्वीरें

क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है। इस खेल को भद्रजनों का खेल इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस खेल की शुरुआत ही ईमानदारी और पूरे खेल भावना से खेलते रहने के कारण हुई।

क्रिकेट का मैदान बना जंग का मैदान

लेकिन पिछले कुछ सालों से इस सबसे अच्छे जेंटलमैन गेम में खिलाड़ियों के बीच आपस में सबसे ज्यादा टकराव देखे गए हैं। खिलाड़ियों के बीच आपसी तकरार में तू-तू, मै-मैं तक तो ठीक है लेकिन कई बार हाथापायी तक हो जाती है।

इसी तरह का वाकया क्रिकेट के जन्मदाता देश इंग्लैंड में एक क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में देखा गया जहां एक गेंदबाज और बल्लेबाज के बीच लड़ाई की ऐसी नौबत आ जाती है कि क्रिकेट का मैदान युद्ध का मैदान नजर आने लगा।

इंग्लैंड के एक क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में भीड़े गेंदबाज और बल्लेबाज

इंग्लैंड नोर्थ वेल्स क्रिकेट लीग में नोर्थोप और सेंट असाफ के बीच मैच खेला जा रहा था। इस चलते मैच के दौरान नोर्थप के गेंदबाज जोर्डन इवेंस और सेंट असाफ के बल्लेबाज मैथ्यू रेयान आमने-सामने भीड़ गए।

इसमें नोर्थप के गेंदबाज जोर्डन इवेंस ने सेंट असाफ के बल्लेबाज के साथ जुबानी जंग को शारीरिक जंग में बदल दिया और बल्लेबाज मैथ्यू रेयान पर टूट पड़े। इसी बीच नॉर्थप के सभी खिलाड़ियों के साथ ही मैथ्यू रेयान के साथी बल्लेबाज ने जैसे-तैसे दोनों खिलाड़ियों को अलग किया।

गेंदबाज जोर्डन इवेंस पर लीग ने लगाया 20 सप्ताह का प्रतिबंध

क्लब क्रिकेट में इस लड़ाई की कुछ तस्वीरें कैमरामैन ने अपने कैमरे में कैद कर ली। इस लड़ाई की तस्वीरों को देखने के बाद आपको भी लगेगा कि जेंटलमैन गेम की गरिमा को तार-तार कर दिया।

क्रिकेट के चलते मैच में हुई दो खिलाड़ियों के बीच हुई इस लड़ाई के बाद नोर्थ वेस्ट क्रिकेट लीग के अधिकारियों ने जहां नोर्थप के गेंदबाज जोर्डन इवेंस को 20 सप्ताह के लिए प्रतिबंधित कर दिया तो वहीं नोर्थप के कप्तान मार्क पोयन्टन को भी दो मैचों के लिए बैन कर दिया है।

इस तरह का व्यवहार क्रिकेट के मैदान में है अस्वीकार्य

लीग के चैयरमैन बॉब सुगडन ने इस मानले को लेकर कहा कि इस तरह की कोई चीज होती है तो वो हमेशा ही निराशाजनक है। क्रिकेट के मैदान में इन तरह की चीजों की कोई जगह नहीं है। मुझे विश्वास है कि लोग इस तरह के व्यवहार से सीखेंगे कि ये अस्वीकार्य है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post मैच के दौरान आपस में ही भिड़े ये खिलाड़ी, लगा 20 सप्ताह का प्रतिबन्ध, देखें तस्वीरें appeared first on SportzWiki Hindi.