Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, एरोन फिंच को कप्तानी तो इन दो स्टार खिलाड़ी की लंबे समय बाद वापसी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान की मेजबानी में यूएई के दौरे पर  है जहां दोनों टीमों के बीच पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज और उसके बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज का आगाज 7 अक्टूबर से होगा।

पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित

लेकिन शुक्रवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 टीम का ऐलान किया जिसमें अनुभवी बल्लेबाज एरोन फिंच को कप्तान बरकरार रखा है तो वहीं अपनी टीम में ऑलराउंडर मिचेल मार्श के साथ ही युवा विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को उपकप्तान नियुक्त किया है।

क्रिस लिन की लंबे समय के बाद हुई वापसी

24 अक्टूबर से दुबई में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्टार बल्लेबाज क्रिस लिन की वापसी हुई है जो पिछले कुछ समय सें कंधे की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। क्रिस लिन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के घरेलु वनडे कप में 6 मैचों में 437 रन बनाए।

तो वहीं टी-20 टीम पर नजर डाली जाए तो अनुभवी विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को टेस्ट स्क्वाड में तो जगह नहीं मिली थी लेकिन उन्हें टी-20 टीम में शामिल किया गया है। तो वहीं मिचेल स्टार्क की लंबे समय बाद टी-20 टीम में वापसी हुई है।

फिंच की कप्तानी पर बोले लैंगर

तो वहीं एरोन फिंच को कप्तानी देने को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि “एरोन पहले से ही जिम्बाब्वे में हाल ही में खेली गई टी-20 सीरीज में कप्तान थे। और मैं यूएई में टेस्ट टीम में उनके प्रभाव से बहुत प्रभावित हुआ हूं। हम जानते हैं कि वो एक असाधारण खिलाड़ी हैं और वो मौजूदा टी-20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं।”

इस तरह से ऑस्ट्रेलिया की टीमएरोन फिंच(कप्तान), मिचेल मार्श(उपकप्तान), एलेक्स कैरी(उपकप्तान), एश्टन एगर, नाथन कुल्टर नाइल, क्रिस लिन, नाथन लायन, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैक्डॉरमट, डार्सी शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मिचेल स्टार्क, एन्ड्रू टाई और एजम जाम्पा

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, एरोन फिंच को कप्तानी तो इन दो स्टार खिलाड़ी की लंबे समय बाद वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.