Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैदान पर अंपायर से भिड़े नमन ओझा, 20 मिनट तक रूका रहा खेल

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज अंबाती रायुडू इस साल की शुरुआत में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान कर्नाटक के खिलाफ खेले गए मैच में ऑन फील्ड अंपायर के साथ उलझ गए थे जिसकी वजह से बोर्ड ने उन पर 2 मैचों का प्रतिबंध लगा दिया था। इसी तरह की एक घटना अभी चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के कप्तान नमन ओझा और अंपायर के बीच हुई, जिसकी वजह से खेल 20 मिनट तक रुका रहा।

मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान मैच रोकने वाली यह घटना 28वें ओवर में हुई जब अंपायर ने पहले दिल्ली के बल्लेबाज नितीश राणा को आउट करार दिया लेकिन कुछ देर बाद अंपायर ने अपना यह निर्णय वापिस ले लिया। इस वजह से नमन ओझा ने अपना आपा खो दिया और मैदान पर ही अंपायर से बहस करने लगे। ओझा ने ना केवल अंपायर बल्कि मैच रेफरी से भी बुरा बर्ताव किया। इस वजह से मैच लगभग 20 मिनट तक रुका रहा।

अंपायर द्वारा आउट का निर्णय वापिस लेने के बाद नितीश राणा ने अपना शतक पूरा किया और दिल्ली की टीम ने 284 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम 209 रन बनाकर आल आउट हो गई और दिल्ली ये यह मैच 75 रन से जीत लिए। अंपायर से भिड़ने वाले नमन ओझा अपनी टीम के लिए कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए और पारी की शुरुआत करते हुए सिर्फ 8 रन ही बना सके। बता दें कि नमन ओझा भारतीय टीम के लिए एक टेस्ट, एक वनडे और दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके है और अभी टीम से बाहर चल रहे है।



Herald