अगले महीने से शुरू हो रहे महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम की घोषणा कर दी है. इस बार टीम दो बड़े हैरान करने वाले फैसले किये गए है. टीम में ओपनर बल्लेबाज निकोले बोल्टन और बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज जेस जोनासेन को टीम में जगह दी गई है. आप को बता दें कि इस बार आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्डकप वेस्टइंडीज में 9 से 25 नवंबर तक खेला जाएगा.
बिग बैश में अच्छे प्रदर्शन का मिला फायदा

इससे पहले बोल्टन ने अपने 4 साल के करियर में सिर्फ दो टी-20 मैच खेले हैं. हालांकि पिछले सत्र में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था. इस दौरान उन्होंने 16 मैचों में 482 रन बनाए थे और लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर रही थीं.

टीम चयन को लेकर बात कते हुए टीम के कोच मैथ्यू मोट ने कहा कि निकोले बोल्टन ने पिछले एक साल में टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया है. वें आमतौर पर एक वनडे खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने अपने खेल में बदलाव किए हैं और कुछ अलग शॉट खेल गेंदबाजों को दबाव में डालने लगी हैं. वह साथ ही इस समय विश्व की सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में से एक हैं.
वही स्पिनर जोनासेन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल पाई थीं. अब वो वापसी करने के लिए तैयार हैं.
वह इस समय टी-20 में विश्व की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. वह अभी भी अपनी चोट पर काम कर रही हैं और हमें अभी भी उनका इंतजार है. उन्होंने जो सुधार किया है उससे वह काफी खुश हैं.
What does the Australia
Women's @WorldT20
squad look like?
Details
https://t.co/DkPZOOTCbX pic.twitter.com/1jkDJebUzY
— ICC (@ICC) October 9, 2018
ऑस्ट्रेलिया की टीम: मेग लेनिंग (कप्तान), निकोले बोल्टन, निकोला कोरे, एशले गर्डनर, राचेल हायनेस, आयसा पैरी (विकेटकीपर), जेस जोनासेन (फिटनेस पर निर्भर), डेलिसा किममिंसे, सोफी मोलिनेयुक्स, बेथ मूनी, एलिसा पैरी, मेगन शट, एलिसा विलानी, टायला विएमानिक, जॉर्जिया वारेहाम.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की घोषणा, दो साल बाद हुई इस दिग्गज की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.
Women's
squad look like?