पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली गयी जिसमें पाक टीम ने ऑस्ट्रेलिया का सफाया करते हुए 3-0 से सीरीज अपने नाम की. सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज पाकिस्तान के बाबर आजम रहे. अपने इस प्रदर्शन से वह आईसीसी टी-20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए नंबर एक पर पहुँच गए.
ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच को छोड़ा पीछे
पाकिस्तान के शानदार बल्लेबाज बाबर आजम का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में जमकर चला. वह तीन मैचों में 81.50 की औसत से 163 रन बनाते हुए सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.
उन्होंने पहले मैच में 55 गेंदों पर 68 रन बनाए. दूसरे में 44 गेंदों पर 45 रन बनाए. जबकि तीसरे और आखिरी मैच में 40 गेंदों पर 50 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली.
ये भी पढ़ें – अफरीदी अब इस टीम के लिए खेलते आएंगे नजर

अजाम इस सीरीज से पहले आईसीसी टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 5 पर मौजूद थे, जहाँ से वह छलांग लगाते हुए नंबर एक पर पहुंचे. उन्होंने एरोन फिंच को पीछे छोड़ा. फिंच अब 839 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं. जबकि आजम की रेटिंग 844 है. तीसरे नंबर पर भारतीय टीम के केएल राहुल 812 अंको के साथ मौजूद हैं.
रैंकिंग में दूसरा बड़ा बदलाव जेसन रॉय को लेकर हुआ. रॉय ने श्रीलंका के खिलाफ एक मात्र टी-20 में 36 गेंदों पर 69 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके बाद उन्हें पांच अंको का फायदा हुआ और नंबर 9 पर काबिज हुए.
वहीं गेंदबाजी में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान नंबर एक पर मौजूद हैं. दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शादाब खान हैं और तीसरे पर न्यूज़ीलैंड के इश सोढ़ी काबिज हैं. चौथे पर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं.

पाकिस्तान ने पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 66 रनों के बड़े अंतर से हराया था. दूसरे में 11 रनों से जीत दर्ज की और आखिरी मैच में भी 33 रनों से बड़ी जीत हासिल की.
ये भी पढ़ें – रोहित के टेस्ट टीम में चयन पर भड़का यह खिलाड़ी
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post बाबर आजम ने लगाई आईसीसी टी-20 रैंकिंग में लंबी छलांग, पीछे खिसके भारतीय बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.