Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका ने इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 219 रनों से हराया

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इंग्लैंड की टीम सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है और इस लिहाज से श्रीलंका के लिए ये मैच आत्मसम्मान की लड़ाई जैसा था. इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने दिखाया है कि वो घर पर ही नहीं बल्कि बाहर भी शिकार करने में माहिर है.

वहीं, श्रीलंका अब तक अपनी खोई फॉर्म हासिल करने में लगा है.सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया,

श्रीलंका के बल्लेबाजों ने दिखाया दम 

काफी समय बाद श्रीलंका के बल्लेबाजों ने दिखाया वो भी वन डे क्रिकेट में अच्छा कर सकते है. श्रीलंका के लिए डिकवेला और सामराविक्रमा ने पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की. इस दौरान सदीरा ने वन डे क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाया.

उन्होंने 54 रन की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद डिकवेला और चंडीमल ने टीम को संभाला. इस दौरान दोनों ने 35 रन की साझेदारी की.डिकवेला ने अपना तीसरा शतक लगाने से चुक गए. उन्होंने 95 रन की पारी खेली.

उनके आउट होने के बाद चंडीमल और मेंडिस ने टीम को संभाला.दोनों ने मिलकर 102 रन की साझेदारी की. मेंडिस ने आखिरकार फॉर्म में वापसी की. उन्होंने मात्र 33 गेंदों में 56 रन की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 छक्के लगाए. उनके आउट होने के बाद दिनेश ने 80 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की वजह से श्रीलंका ने 50 ओवर में 366 रन का स्कोर खड़ा किया.

गेंदबाजों ने भी दिखाया दम 

बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद आज गेंदबाजों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. चमीरा ने आज इंग्लैंड के शीर्षक्रम को पूरी तरह से तबाह कर दिया. उन्होंने तीन विकेट हासिल किये. वही 28 रन पर चार विकेट गिरने के बाद स्टोक्स और मोईन अली ने टीम को संभाला.इस साझेदारी को अकिला धनंजय ने तोड़ा. वही बीच में एक बार फिर से बारिश आ गए और मैच दुबारा नही हो सका और ये मैच श्रीलका ने 219 रन से जीत लिया.

The post श्रीलंका ने इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 219 रनों से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.