Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने लगाया 21वां वनडे शतक, इस खिलाड़ी की बराबरी की

खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (नाबाद 102) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुम्बई में खेले जा रहे चौथे मैच में शतक लगाकर अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स की बराबरी कर ली है।

रोहित और ​धवन ने बनाया ये खास रिकॉर्ड, इस मामलें में पीछे छोड़ा इस दिग्गज जोड़ी को

रोहित शर्मा ने अपने 192वें मैच की 186वीं पारी में वनडे करियर का 21वां शतक लगाकर हर्शल गिब्स की बराबरी कर ली है। इस शृंखला में दूसरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा ने अपनी शतकीय पारी के दौरान गेदों का सामना करते हुए चौके और एक छक्का लगाया।

विराट कोहली ने तीसरे वनडे में हेडन के इस खास रिकॉर्ड की करी बराबरी

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्षल गिब्स ने अपने वनडे करियर के 248 मैचों में 21 शतक बलाए थे। अब रोहित शर्मा के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांचवें वनडे में पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा। गांगुली के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में 22 शतक लगाने का रिॅकार्ड दर्ज है।

विराट कोहली के बारें में इस खिलाड़ी ने कर डाली भविष्यवाणी, कैरियर में जड़ेंगे 120 शतक

रोहत शर्मा की इस शतकीय पारी की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में 33.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए हैं।

इस मैच में भारतीय टीम में दो परिवर्तन किए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के स्थान पर ऑलराउंडर केदार जाधव और यजुवेन्द्र चहल के स्थान पर रवीन्द्र जडेजा को मौका दिया गया है। वहीं वेस्टइंडीज टीम में बदलाव किए गए हैं। केमो पॉल को टीम में शामिल किया गया है।