खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में देखा गया है कि अधिकतर क्रिकेटरों का करियर 21 साल के बाद ही शुरू होता है, लेकिन एक खिलाड़ी ने इसी उम्र में संन्यास लेने की घोषणा कर सभी का चौंका दिया है।
इस टूर्नामेंट में शतक बनाने से चूके युवराज
ये हांगकांग का क्रिकेटर है जिसने हाल ही में एशिया कप में हिस्सा लेने बाद संन्यास लेने की घोषणा की है। हांगकांग के इस 21 वर्षीय विकेटकीपर क्रिस्टोफर कार्टर द्वारा संन्यास लेने के पीछे एक हैरान करने वाला कारण बताया जा रहा है।
एशिया कप में कार्टर दो मैचों में केवल पांच रन ही बना सके थे। इस टूर्नामेंट में उनके द्वारा किया गया प्रदर्शन संन्यास लेने का कारण नहीं है, अपितु वह पायलट बनने के उद्देश्य से क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में पले बढ़े कार्टर अब यहां पर पायलट बनने की ट्रेनिंग लेंगे।
इस कारण के चलते एशिया कप में नहीं खेल पाए विराट, शास्त्री ने किया खुलासा
अपने संन्यास के फैसले पर कार्टर ने कहा कि पैसों की कमी के कारण हांगकांग के लिए क्रिकेट खेलना काफी मुश्किल है। सरकार और आइसीसी से हमें अच्छा समर्थन नहीं प्राप्त हो रहा है। मैंने इस खेले के लिए पहले ही अपनी पढ़ाई रोक रखी थी। मुझे अब पायलट बनना है।
गौरतलब है कि एशिया कप में कार्टर पाकिस्तान के खिलाफ 2 और भारत के खिलाफ केवल 3 रन ही बना सके थे। भारत ने बांग्लादेश को शिकस्त देकर सातवीं बार एशिया कप पर कब्जा किया है।
कार्टर के इस फैसले के बाद हांग कांग के कोच ने कहा कि, हांग कांग दुनिया में रहने और काम करने के लिए सबसे महंगे स्थानों में से एक है। हमारे खिलाड़ी अनुबंध वास्तविक रूप से इतने पर्याप्त नहीं है कि खिलाड़ी इस खेल को बतौर प्रोफेशन चुन सके। इसी वजह से यहां जीने और परिवार बनाने के लिए अन्य काम भी करने पड़ते हैं।'