इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है वह आज कल लगभग सभी सीरीज में कोई ना कोई रिकॉर्ड बना रहें है। साथ ही बताया जा रहा है की अब भारतीय टीम 21 नवम्बर से वेस्टइंडीज के खिलाफ एक दिवसीय सीरीज खेलेगी। साथ ही इस सीरीज में विराट कोहली कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। बताया जा रहा है की वह इस एक दिवसीय सीरीज सचिन का का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। आपको बता दे वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की इस सीरीज में विराट कोहली के पास दस हजार रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।
बताया जा रहा है की विराट कोहली अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बना सकते है विराट कोहली को वनडे में दस हजार रन पूरे करने के लिए 221 रनों की जरूरत है। अगर वह ऐसा कर लेते है तो वनडे में दस हजार रन पूरे करने वाले विश्व के 13वें बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही विराट सबसे कम पारियों में दस हजार रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते है। सचिन सचिन तेंदुलकर ने 259 पारियों में अपने वनडे करियर के दस हजार रन पूरे किए थे। जबकि आपको बता दे विराट ने अभी तक 211 मैचों में 203 पारियां खेली हैं।
भारतीय बल्लबाजों की बात करे तो दस सचिन तेंदुलकर (18,426), सौरव गांगुली (11,363), राहुल द्रविड़ (10,889) और महेंद्र सिंह धोनी (10,123) ही अभी तक एकदिवसीय क्रिकेट में दस हजार रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल कर चुके है। साथ ही विराट कोहली के पास भारतीय मैदानों में चार हजार रन पूरे करने का भी मौका होगा।
Herald