दुबई में आज अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में आज Kabul Zwanan का सामना Kandahar Knights से हुआ. इस मैच में Kandahar Knights के कप्तान असगर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया
Kabul Zwanan ने खड़ा किया मजबूत स्कोर
पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी काबुल की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. पिछले मैच के हीरो ज़जई सिर्फ 11 रन बन के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद इन्ग्राम भी कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ 4 रन बना के आउट हो गए. रोंची ने भी 26 रन की पारी खेली.तीन विकेट गिरने के बाद अहमदी और इवेंस ने टीम को संभाला. इस दौरान अहमदी में 39 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने चार छक्के लगाए.

उनके आउट होने के बाद इवेंस ने मोर्चा संभाला और टीम को बड़े स्कोर तक ले गाए. उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने दो चौके और 5 छक्के लगाए. उस दौरान कमाल ने भी उनका साथ दिया. उन्होंने मात्र 21 गेंदों में 32 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की वजह से काबुल ने 20 ओवर में 173 रन बनाए.
काबुल ने हासिल की रोमाचंक जीत
174 रन के स्कोर का पीछा करते हुए कंधार की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम का पहला विकेट मात्र 6 रन पर गिर गया. सलामी बल्लेबाज़ स्टर्लिंग डक पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद करीम भी 6 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद खतरनाक बल्लेबाज़ मैकुलम भी कुछ ख़ास नही कर सके और 13 रन बना के आउट हो गए.
Asghar blinks! Leaves the crease at 52, courtesy: Muslim Musa. #APLT20 @ACBofficials pic.twitter.com/f5OouK9tzK
— Afghanistan Premier League (@APLT20official) October 11, 2018
इसके बाद असगर ने टीम को सम्भाला. इस दौरान उन्होंने 52 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने चार छक्के लगाए. अंत में वेल्स ने सिर्फ 23 गेंदों में 46 रन की पारी खेल कर कंघार को जीत के करीब पहुंचा दिया था,लेकिन वो टीम को जीत नही दिला सके और टीम को दो रन से हार का सामना करना पड़ा .

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वेल्स की 23 गेंदों में 46 रन की पारी न दिला सकी कंधार को जीत,2 रन से जीता काबुल appeared first on SportzWiki Hindi.