Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

23 नवंबर से शुरू होगी विश्व की पहली T-10 लीग, सहवाग सहित कई दिग्गज खिलाड़ी लेंगे भाग

स्पोर्ट्स डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउन्सिल (आईसीसी) ने दुनिया की पहली टी-20 क्रिकेट लीग को मंजूरी दे दी है। क्रिकेट के इतिहास में यह पहला टी-10 टूर्नामेंट होगा। टूर्नामेंट इस साल 23 नवंबर से शुरू होगा और यह इस अनूठी प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण होगा। इसी के साथ भारतीय टीम के पूर्व धुंआधार ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवागऔर कई अन्य दिग्गज खिलाडी इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।

सहवाग को इस टूर्नामेंट में क्लब आइकन के रूप में चुना गया है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अाफरीदी और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम को भी इस आगामी संस्करण के लिए संबंधित फ्रैंचाइजी के आइकन के रूप में भी चुना है। हालाँकि यह टूर्नामेंट एक बार पहले भी हो चुका है लेकिन अगले संस्करण की ख़ास बात यह है कि इस टूर्नामेंट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंजूरी दे दी है।

बता दें कि इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण 2017 में हुआ लेकिन उस समय यह टूर्नामेंट आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं होने के कारण आधिकारिक नहीं था और यही कारण है कि इसे केवल चार दिनों के लिए आयोजित किया गया था। लेकिन इस बार टूर्नामेंट में 29 मैच होंगे और यह टूर्नामेंट दस दिनों तक चलेगा।

टूर्नामेंट में 2 ग्रुप में कुल 8 टीमें खेलते नजर आएगी और यह टूर्नामेंट 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। पिछले साल इस टूर्नामेंट में सिर्फ 6 टीमों ने ही हिस्सा लिया था। इस बार टूर्नामेंट में शेन वाटसन, शाहिद आफरीदी, इयोन मॉर्गन, रशीद खान, शोएब मालिक, सुनील नारायण और डेरेन सैमी सहित क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।



Herald