Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सबसे कम पारियों में 24 शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने कोहली, देखें लिस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। राजकोट के मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 649 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है। भारत की एक पारी में तीन बल्लेबाज़ों ने शतक जड़े है। भारतीय टीम की तरफ से पहला मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ ने 134 रन, कप्तान विराट कोहली ने 139 रन और रवींद्र जडेजा ने 100 रन का अहम योगदान दिया।

इस मैच पृथ्वी शॉ ने ही नहीं बल्कि विराट कोहली ने भी अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। उन्होंने अपने करियर का 24 वां टेस्ट शतक लगाया हैं। सबसे कम पारियों में 24 शतक जड़ने के मामले में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल, पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ और वेस्टइंडीज के दिग्गज सर विव रिचर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

कोहली ने 123 पारियों में 24 टेस्ट शतक जड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। सबसे कम पारियों में 24 टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज डॉन ब्रैडमैन के नाम हैं। जिन्होंने 66 पारियों में 24 टेस्ट शतक जड़े हैं।

सबसे कम पारियों में 24 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज
1. 66 सर डॉन ब्रैडमैन

2. 123 विराट कोहली

3. 125 सचिन तेंदुलकर

4. 128 सुनील गावस्कर

यह भी पढ़े :-

IND vs WI : पृथ्वी के बाद अब चला कोहली का बल्ला, लगाया करियर का 24वां टेस्ट शतक

23 नवंबर से शुरू होगी विश्व की पहली T-10 लीग, सहवाग सहित कई दिग्गज खिलाड़ी लेंगे भाग



Herald