Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

24 टेस्ट शतक बना चुके विराट कोहली ने देखें किस देश के खिलाफ बनाये हैं कितने शतक

गुरुवार से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का प्रथम मैच राजकोट में खेला गया. पहले दिन यहाँ से भारतीय युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने अपना बल्ला चमकाते हुए डेब्यू मैच में ही शतक जड़ दिया, तो वही दूसरे दिन इंडियन टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने बल्ले से शतक लगाया.

कोहली ने इस पारी में 139 रन अपने खाते में किये और ये उनके अब तक के टेस्ट करियर का 24वां शतक है। कोहली को टेस्ट मैच खेलते हुए लगभग सात साल पुरे हो चुके हैं, इस दौरान कोहली ने सभी टीमों के खिलाफ शतक लगाया हैं. तो आइये जानते हैं उन्होंने किसके खिलाफ कितने शतक लगाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 शतक

विराट कोहली को टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम खासी पसंद हैं. और वो उनके खिलाफ जमकर खेलना भी पसंद करते हैं. कोहली ने अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 1322 रन बनाए हैं और 6 शतक लगाए हैं.

श्रीलंका के खिलाफ 5 शतक

टेस्ट क्रिकेट में कोहली के शतकों की सीरीज में दूसरा नंबर आता है श्री लंका का. उन्होंने लंका के खिलाफ 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने श्री लंका के खिलाफ 1004 रन बनाकर 5 शतक लगाए हैं.


इंग्लैंड के खिलाफ भी 5 शतक

टीम इंडिया का इस साल भले ही इंग्लैंड दौरे पर ख़राब प्रदर्शन रहा हो, लेकिन विराट इंग्लैंड के खिलाफ अब तक पांच शतक लगा चुके हैं. अंग्रेजों के खिलाफ कोहली ने अब 19 टेस्ट मैच खेले हैं,  जिसमें उन्होंने 1570 रन बनाए और साथ ही पांच शतक भी लगाए  हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 शतक

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक तीन शतक लगा चुके हैं, इस देश के खिलाफ उन्होंने 735 रन भी बनाए हैं।

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 2-2 शतक

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने कोहली थोड़े से मुश्किल में पड़ जाते हैं. शायद यही वजह है कि उन्होंने अब तक इनके खिलाफ 9 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन शतक ये सिर्फ 2 में ही लगा पाए हैं. विराट का कैरेबियाई टीम के सामने उनका ये दूसरा शतक हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने अब तक 606 रन बनाए.

बांग्लादेश के खिलाफ एक शतक

विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 356 रन के साथ एक भी शतक लगाया हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 24 टेस्ट शतक बना चुके विराट कोहली ने देखें किस देश के खिलाफ बनाये हैं कितने शतक appeared first on SportzWiki Hindi.