Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बलख लीजेंड ने 25 रनों से नंगरहार को हराया,असरफ हासिल किये चार विकेट

दुबई में इस समय अफगानिस्तान प्रीमियर लीग खेली जा रही है.आज अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में Nangarhar Leopards का सामना Balkh Legends से हुआ. इस मैच  में नंगरहार के कप्तान बेन कटिंग ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.

बलख लीजेंड ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर 

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम की शुरुआत कुछ खास नही रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ उस्मान घानी डक पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद गेल भी ज्यादा टिक नही सके और सिर्फ 20 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद मुनरो और रेयान ने टीम को संभाला.

हालांकि मुनरो भी बड़ी पारी नही खेल सके और सिर्फ 33 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रेयान भी 35 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद टीम को बड़े झटके लगे. कप्तान नबी भी 18 रन बना के आउट हो गए. अंत में नैब ने 9 गेंदों में 17 रन की पारी खेल कर टीम का स्कोर का 143 तक पहुँचाया. नंगरहार के लिए सबसे ज्यादा विकेट रहमान ने लिए. उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट हासिल किये.

नंगरहार ने दिखाया दम 

लक्ष्य का पीछा करते हुए नंगरहार की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ तरकाई सिर्फ 2 रन के बना के आउट हो गए.उनके आउट होने के बाद चार्ल्स और डेवरिच ने टीम को संभाला. दोनो ने 28 रन की साझेदारी की. इस दौरान चार्ल्स 17 रन बना के आउट हो गए. इसके बाद शहीदी और डेवरिच ने टीम को संभाला. दोनों ने 36 रन की साझेदारी की.

उनके आउट होने के बाद टीम एक बार फिर से लड़खड़ा गई थी.इसके बाद टीम का कोई भी बलेबाज़ टीम को स्कोरे के पास नही ले जा सका और अंत में रन रेट के दबाव में बल्लेबाज़ आउट हो गए. दबाव में पूरी टीम सिर्फ 118 रन पर ही सिमट गई.

 

The post बलख लीजेंड ने 25 रनों से नंगरहार को हराया,असरफ हासिल किये चार विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.