Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिद खान ने एक ओवर में चार छक्के लगाकर बनाए 28 रन

खेल डेस्क। रहस्यमयी गेंदबाज राशिद खान अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद अब अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। इस टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में उनका अच्छा प्रदर्शन गेंद के स्थान पर बल्ले से देखने को मिला है।

काबुल ज्वानन की ओर से बल्ख लेजेंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में राशिद खान ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 27 गेंदों पर 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

क्रिस गेल सहित वेस्टइंडीज के ये चार दिग्गज भारत के खिलाफ वनडे शृंखला में नहीं दिखा पाएंगे अपना जलवा

इस पारी में उन्होंने इंग्लैंड के ऑलराउंडर रवि बोपारा के एक ओवर में 4 छक्कों और एक चौके की सहायता से 28 रन बनाए है। अपनी इस पारी में राशिद खान ने पांच छक्के और तीन चौके लगाए।

हालांकि इस पारी के बावजूद राशिद खान की टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। काबुल ज्वानन ने राशिद की पारी के दम पर निर्धारत 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम में हुई इन तीन दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी

इस जवाब में बल्ख लेजेंट्स ने डेन डोएशे (78 रन) की तूफानी पारी के दम पर 19 ओवर में ही आठ विकेट से जीत हासिल कर ली। डोएशे ने अपनी पारी में 46 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और चार छक्के लगाए।

ये हैं क्रिकेट के वो खिलाड़ी जो आएं थे गेंदबाज बनने, लेकिन बन गए दिग्ग्ज बल्लेबाज

बल्ख लेजेंट्स की ओर से उस्मानी गनी ने 40 और रवि बोपारा ने 38 रन का योगदान दिया। हालांकि इस मैच में रािशद खान ने कंजूसी से गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में एक विकेट पर केवल 24 ही दिए।