Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ए ने आॅस्ट्रेलिया ए को रौंदा 28 रनों से, ये खास रिकॉर्ड बनाया मिताली राज ने

इंटरनेट डेस्क। मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मुख्य बल्लेबाज है। मिताली राज ने अपने क्रिकेट करियर में कई मैचों में टीम इंडिया को जीताने में अहम योगदान दिया है। हाल ही भारतीय टीम की इस दिग्गज खिलाड़ी ने बीते बुधवार को भारत ए की ओर से खेलते हुए आॅस्ट्रेलिया ए के खिलाफ टी20 मैच में शानदार शतक लगाने में कामयाबी हासिल की और टीम इंडिया को जीताने में अहम योगदान दिया। मिताली की शानदार पारी की बदौलत भारत ए ने आॅस्ट्रेलिया ए को 28 रनों से हराकर तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2—0 की अजेय बढ़त बना ली है।

डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं प्यून की इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

मिताली राज ने आॅस्ट्रेलिया ए के खिलाफ टी20 मैच में 61 गेंदों में 105 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। इसके साथ ही मिताली राज ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। मिताली राज ने इस मैच में शानदार रिकॉर्ड बनाया। मिताली राज टी20 में भारत की ओर से सर्वाधिक स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है।

वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, विराट ने दर्ज करवाई अपने नाम उपलब्धि

मिताली राज ने इसके साथ ही स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले स्मृति मंधाना के नाम ये ​टी20 का हाइएस्ट स्कोरर दर्ज था। स्मृति मंधाना ने वेस्टर्न स्टॉर्म के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली थी। अब ये ​टी20 का हाईएस्ट स्कोर मिताली राज के नाम दर्ज हो गया है।

सेक्स पावर को बढ़ाती हैं ये रसाई में पाई जाने वाली छोटी चीज, इस प्रकार करें सेवन