Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

देवधर ट्रॉफी: ईशान किशन और रहाणे की शतकीय पारी से इंडिया सी ने इंडिया बी को 29 रनों से हराकर ख़िताब पर किया कब्जा

देवधर ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में आज इंडिया बी और इंडिया सी की टीमें आमने सामने थी। इस मैच को 29 रनों से जीतकर इंडिया सी ने टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। इस मैच में 3 बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। इंडिया बी की टीम अपने दोनों लीग मुकाबले जीतकर फाइनल में आई थी लेकिन यहाँ उस प्रदर्शन को जारी नहीं रख पाई। इंडिया सी के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इंडिया सी की जबरदस्त बल्लेबाजी

सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और ईशान किशन ने धीमी शुरुआत की। पॉवरप्ले खत्म होने के बाद 31 गेंदों में 6 रन बनाकर खेल रहे किशन ने अपना गेयर चेंज कर दिया। उन्होंने 87 गेंद में 114 रनों की पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी बनाई। रहाणे ने भी शतक बनाया और अंत तक नाबाद रहे। नीचे के बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव ने 18 गेंद पर 39 रन बनाकर टीम को 352 रनों तक पहुंचा दिया।

इंडिया सी के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे से 144 रनों की नाबाद पारी खेली। इंडिया सी के सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। जयदेव उनादकट को छोड़कर सभी गेंदबाजों ने 6 से ज्यादा की इकॉनमी से रन दिए। शहबाज नदीम ने 3 विकेट लिए जबकि दीपक चाहर और मयंक मारकंडे को 2-2 विकेट मिला।

कप्तान अय्यर के अलावा कोई नहीं टिका

इंडिया बी की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड ने 116 रनों की साझेदारी बनाई। ऋतुराज 60 रन बनाकर आउट हुए। टीम के दो सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज मनोज तिवारी और हनुमा विहारी क्रमशः 4 और 8 रन बनाकर आउट हो गए।

अय्यर ने नीचे के बल्लेबाजों के साथ मिलकर लक्ष्य तक पहुँचने की कोशिश की लेकिन उनके आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई। इंडिया बी की पूरी 23 गेंद पहले ही 323 रनों पर सिमट गई।

श्रेयस अय्यर ने 114 गेंदों में 148 रनों की शानदार पारी खेली। विकेटकीपर अंकुश बैंस ने भी 37 रन बनाये। इंडिया सी के लिए स्पिन गेंदबाज पप्पू रॉय ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया वहीं नवदीप सैनी, रजनीश गुरवानी और विजय शंकर को 2-2 विकेट मिला। राहुल चाहर ने भी श्रेयस अय्यर का महत्वपूर्ण विकेट लिया। अजिंक्य रहाणे को 144 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ दी मैच का अवार्ड मिला।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post देवधर ट्रॉफी: ईशान किशन और रहाणे की शतकीय पारी से इंडिया सी ने इंडिया बी को 29 रनों से हराकर ख़िताब पर किया कब्जा appeared first on SportzWiki Hindi.