Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिहार की विजय हज़ारे ट्रॉफी में बड़ी जीत, सिक्किम को 292 रनों से दी मात

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार क्रिकेट टीम लगातार जीत हासिल करती जा रही है. बिहार ने विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बना दिया है. रविवार को हुए क्रिकेट मैच वनडे टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप में सिक्किम को 292 रन से हराया. बता दें कि यह बिहार की सबसे बड़ी जीत है. टूर्नामेंट के इतिहास में रन के हिसाब से यह सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले बड़ौदा ने पिछले सत्र में असम को 279 रन से हराया था. अन्य मैचों में उत्तराखंड ने मेघालय पर आठ विकेट की आसान जीत दर्ज की. नगालैंड ने मणिपुर को नौ विकेट से शिकस्त दी.

बिहार ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर रहमतुल्लाह के 103 गेंदों पर 156 रन की पारी की बदौलत 338 रन का स्कोर खड़ा किया. जिन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 10 चौके और आठ छक्के जमाये. सलामी बल्लेबाज बाबुल कुमार (112 गेंद, 92 रन) ने दूसरे छोर पर उनका साथ दिया. जिससे दोनों ने 166 रनों की साझेदारी निभायी.

बिहार के लिए कप्तान केशव कुमार और अनुनय सिंह ने तीन-तीन, जबकि रेहान खान ने दो विकेट प्राप्त किये. यह बिहार की लगातार पांचवीं जीत है. बिहार के छह मैचों में 22 अंक हो गये हैं. वह दूसरे स्थान पर चल रही उत्तराखंड से पूरे छह अंक की बढ़त बनाये हैं. बिहार का अगला मैच मणिपुर से चार अक्तूबर को होगा.

हालांकि बता दें कि यह बिहार की सबसे बड़ी जीत है. टूर्नामेंट के इतिहास में रन के हिसाब से यह सबसे बड़ी जीत है.

The post बिहार की विजय हज़ारे ट्रॉफी में बड़ी जीत, सिक्किम को 292 रनों से दी मात appeared first on Live Cities.