Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप में मिली हार से बौखला उठा हैं पाकिस्तान सरफराज अहमद की कप्तानी पर इंजमाम उल हक का 2 टूक जवाब

संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए एशिया कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक दावेदार के रूप में माना जा रहा था। लेकिन पाकिस्तान ने अपने प्रदर्शन से बुरी तरह से निराश किया। पाकिस्तान का प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा जैसी उनसे उम्मीदें की जा रही थी।

सरफराज की कप्तानी पर पाकिस्तान की हार के बाद उठे सवाल

विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन किया है और उसे देखते हुए सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान के एशिया कप में अच्छे प्रदर्शन की पूरी उम्मीद लगाई जा रही थी।

लेकिन सरफराज अहमद कप्तानी और अपनी बल्लेबाजी दोनों में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। ऐसे में पाकिस्तान की टीम फाइनल मैच से पहले ही बाहर हो गई। जिसके बाद से सरफराज की कप्तानी की कड़ी आलोचना की जा रही है।

सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने किया साफ सरफराज बरकरार रहेंगे कप्तान

भले ही सरफराज अहमद की कप्तानी की आलोचना की जा रही है और सवाल उठाए जा रहे हैं लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नेशनल सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने साफ कर दिया है कि सरफराज को कप्तानी से नहीं हटाया जाएगा।

इंजमाम उल हक ने इस बात को लेकर कहा कि “हमें सरफराज की कप्तानी पर भरोसा है। सरफराज और पाकिस्तान ने हमारी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन उनकी कप्तानी को लेकर कोई सवाल नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि आगामी सीरीज में टीम अपनी स्किल्स का बेहतर प्रदर्शन करेगी।”

पाकिस्तान का एशिया कप में रहा था घटिया प्रदर्शन

पाकिस्तान को एशिया कप में करारी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को जहां भारत के खिलाफ दो मैचों में बड़ी शिकस्त का सामना किया तो वहीं उनको बांग्लादेश के खिलाफ हारकर फाइनल की होड़ से बाहर होना पड़ा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप में मिली हार से बौखला उठा हैं पाकिस्तान सरफराज अहमद की कप्तानी पर इंजमाम उल हक का 2 टूक जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.