वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 अक्टबूर से होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरूआती दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया हैं. भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने कुल 14 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी हैं. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन 11 खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जिन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता हैं.
इस प्रकार हो सकती है शुरूआती दो वनडे में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन :
शिखर धवन

शिखर धवन का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में ओपनिंग करना तय हैं. वह अपने एशिया कप की शानदार फॉर्म को इस वनडे सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे.
रोहित शर्मा

ओपनिंग में धवन का साथ रोहित शर्मा ही निभायेंगे, रोहित का भी एशिया कप शानदार गया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ वह भी अपने इस शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.
विराट कोहली (कप्तान)

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एशिया कप में नहीं खेले थे, लेकिन उनकी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी होगी. टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी उन्ही के कंधो पर होगी.
अम्बाती रायडू

स्टार बल्लेबाज अम्बाती रायडू ने भी एशिया कप 2018 में कुछ अच्छी पारियां खेली थी. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ नंबर-4 की पोजीशन पर उतर सकते हैं.
एमएस धोनी

एमएस धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की विकेटकीपिंग करते हुए नजर आयेंगे. साथ ही टीम को उनसे बल्ले से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
मनीष पांडे

केदार जाधव की अनुपस्थिति में नंबर-6 पर मनीष पांडे को मौका मिल सकता हैं. मनीष पांडे वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे.
रविन्द्र जडेजा

रविन्द्र जडेजा का भी वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में खेलना तय हैं. वह ऐसे खिलाड़ी हैं. जो गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फोल्डिंग तीनों विभाग में प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं.
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव का भी वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में स्थान तय हैं. वह पिछले काफी समय से भारतीय टीम के लिए मिडिल ओवर में विकेट हासिल कर रहे हैं और अपना यह काम वह जारी रखना चाहेंगे.
युज्वेंद्र चहल

लेग स्पिनर युज्वेंद्र चहल का भी प्लेइंग इलेवन में स्थान निश्चित हैं. वह भी पिछले काफी समय से भारतीय टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी काफी लम्बे समय बाद वनडे टीम में वापसी करेंगे, उनका प्लेइंग इलेवन में स्थान निश्चित हैं. भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई मोहम्मद शमी ही करेंगे.
खलील अहमद

खलील अहमद ने एशिया कप में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था. खलील को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पहले 2 वनडे के लिए टीम चयन के बाद कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की अंतिम एकादश appeared first on SportzWiki Hindi.