भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए तैयारी में जुट गई है। 4 अक्टूबर से राजकोट में होने वाले इस मैच पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम की जीत से ज्यादा लोग उन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखना चाहते हैं। राजकोट टेस्ट कई खिलाड़ियों के लिए खास हो सकता है।
अभ्यास में जुटी टीम
भारत के सामने भले ही वेस्टइंडीज की टीम है लेकिन खिलाड़ी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। बीसीसीआई ने आज भारतीय टीम के प्रैक्टिस की फोटो ट्विटर पर शेयर की। इसमें साफ दिख रहा है कि टीम तैयारी में जुट गई है।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वेस्टइंडीज की टीम 8वें स्थान पर है वहीं भारत नंबर 1 टीम है। इसके साथ ही भारतीय टीम अपने घर में और खतरनाक हो जाती है।
Snapshots
from #TeamIndia's first practice session at Rajkot #INDvWI pic.twitter.com/ts6hsGw8QB
— BCCI (@BCCI) October 2, 2018
मयंक और पृथ्वी पर रहेगी नजर
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम में मौका मिला है। टीम के पास केएल राहुल के रूप में पहले ही एक सलामी बल्लेबाज है। ऐसे में किसी एक बल्लेबाज को ही टेस्ट डेब्यू का मौका मिलेगा। हालाँकि, जिस किसी को भी मौका मिलेगा सभी की नजरें उसी पर होंगी।
पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने इसी साल विश्वकप जीता है और पृथ्वी का बल्ला लगातार रन उगल रहा है। वहीं मयंक अग्रवाल ने पिछले एक सालों में रनों का अम्बार लगा दिया है।
वीडियो भी किया शेयर
इसके साथ ही बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है। उस वीडियो में मयंक अग्रवाल बैटिंग कर रहे हैं। उनके साथ ही दूसरे नेट पर पृथ्वी शॉ भी है। दोनों ही बल्लेबाज शानदार प्रैक्टिस में जुटे हैं और राजकोट टेस्ट में जिसे भी मौका मिलता है वह वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाने से नहीं चूकना चाहेगा।
देखिए वीडियो:
When @mayankcricket had his first stint in the #TeamIndia nets at Rajkot #INDvWI
That sweet sound off the batpic.twitter.com/WEhO4aG7Rw
— BCCI (@BCCI) October 2, 2018
The post वीडियो: राजकोट टेस्ट में इन 2 खिलाड़ियों का डेब्यू तय, बीसीसीआई ने तस्वीर शेयर कर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.


