विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पन्त हैदराबाद टेस्ट में एक बार फिर नर्वस नाइंटीज का शिकार हो गए. वह 92 रनों के स्कोर पर कैच देकर आउट हुए. इससे पहले राजकोट टेस्ट में भी पंत 92 रनों के स्कोर पर ही आउट हो गए थे. वहीं अगर हम क्रिकेट इतिहास को देखें तो कई दिग्गज नर्वस नाइंटीज का शिकार होने से बच नहीं पाए.पर कुछ ऐसे भी हैं जो कभी भी इसका शिकार नहीं हुए. चलिए हम आपको ऐसे ही नामों के बारे में बताते हैं.
माइकल स्लेटर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल स्लेटर टेस्ट क्रिकेट के एक शानदार बल्लेबाज रहे. स्लेटर ने 42.84 की औसत से 5 हज़ार से अधिक रन बनाए. वहीं स्लेटर इस दौरान अपने टेस्ट करियर में में 9 बार नाइंटीज का शिकार हुए.
एल्विन कालीचरन

एल्विन कालीचरण भारतीय मूल के वेस्टइंडीज खिलाड़ी रहे. उन्होंने 66 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 4,399 रन बनाए. अपने टेस्ट करियर के दौरान एल्विन 7 मौकों पर नाइंटीज में आउट हुए.
सचिन तेंदुलकर

नर्वस नाइंटीज जैसा शब्द अगर किसी ने भारतीयों की जबां पर लाया तो वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाने वाले सचिन अपने पूरे टेस्ट करियर के दौरान 10 बार नाइंटीज पर आउट हुए.
वह दिग्गज जो कभी नहीं हुए नर्वस नाइंटीज का शिकार
इस लिस्ट में जो सबसे बड़ा नाम है वह ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन का है. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 29 शतक लगाए. पर महान बल्लेबाज ब्रेडमैन अपने करियर में कभी भी नर्वस नाइंटीज का शिकार नहीं हुए.

इस लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय टीम के पूर्व कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज ग्रेग चैपल का है. चैपल ने अपने करियर में 24 शतक लगाए. इस दौरान वह कभी भी नाइंटीज पर आउट नहीं हुए.

अगला नाम इंग्लैंड के पूर्व ओपनर बल्लेबाज माइकल वा का है. माइकल ने 18 शतक टेस्ट क्रिकेट में लगाए. वह इस बीच कभी नर्वस होकर नाइंटीज पर आउट नहीं हुए.
The post सचिन हुए सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटीज का शिकार, लेकिन अपने पूरे करियर में कभी नहीं हुए ये 2 दिग्गज appeared first on SportzWiki Hindi.