Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एबी डीविलियर्स ने फूटबॉल के इन 2 दिग्गज खिलाड़ियों से की अपनी और विराट कोहली की तुलना

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। विराट कोहली जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजों के साथ जोड़ी बनाकर भारत को संकट से निकालने का काम करते आ रहे हैं वैसे ही विराट कोहली की आईपीएल में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के साथ खूब जोड़ी जमती है।

विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की जोड़ी है खतरनाक

विराट कोहली और एबी डीविलियर्स दोनों ही पिछले कई सालों से इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा हैं। दोनों ही विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं।

ऐसे में इनकी जोड़ी भी खूब जमती है। आईपीएल में कई बार देखा गया है जब एबी डीविलियर्स और विराट कोहली की जोड़ी ने आरसीबी की टीम को अपने दम पर मैच जीताए हैं।

एबी डीविलियर्स ने की विराट कोहली की तारीफ

तभी तो क्रिकेट प्रशंसक विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की जोड़ी को क्रिकेट की क्रिस्टियानों रोनाल्डो और लियोनेल मैसी की जोड़ी कहा करते हैं।

एबी डीविलियर्स ने विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करने को लेकर कहा कि “निश्चित रूप से हमारे एक साथ बल्लेबाजी करने को लेकर कुछ केमिस्ट्री है। हमारे पास इस खेल के बारे में एक समान मानसिकता है जिसका हम आनंद लेते हैं।

कोहली हैं रोनाल्डो तो मैं हू मैसी

“किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बल्लेबाजी करना अच्छा लगता है जो आपके द्वारा खेला जाने वाला तरीका समझता है और आपस में अच्छी समझदारी होती है। उन्हें रोनाल्डो पसंद पसंद है तो उन्हें वो होने दो मैं मैसी बनूंगा”

विराट कोहली की तारीफ के कसीदे पढ़ते हुए एबी डीविलियर्स ने कहा कि “वो वास्तव में एक अच्छे कप्तान और बेहतरह हो रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी एक डरावना हिस्सा है।”

“एक बल्लेबाज के रूप में उन्हें जो सुधार मिल रहे है वो भी बहुत डरावना है। तो हर बात को देखते हुए वो अपने करियर में महान स्थान पर हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post एबी डीविलियर्स ने फूटबॉल के इन 2 दिग्गज खिलाड़ियों से की अपनी और विराट कोहली की तुलना appeared first on SportzWiki Hindi.