अल जजीरा द्वारा रविवार को फिक्सर अनिल मुनवर की डॉक्यूमेंटरी को जारी किया हैं. जिसमे दावा किया गया है, कि 2011 व 2012 में कुल 15 मैच में 26 मौकों पर स्पॉट फिक्सिंग हुई थी. अल जजीरा ने अपनी वेबसाइट में उन सभी 15 मैचों के बारे में भी बताया हैं.
इंग्लैंड के खिलाड़ियों द्वारा सात मैचों में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों द्वारा पांच मैचों में, पाकिस्तान के खिलाड़ियों द्वारा तीन मैचों में व अन्य टीमों द्वारा एक मैच में स्पॉट फिक्सिंग की गई हैं.
विराट और रोहित के साथ फिक्सर अनिल मुनवर की तस्वीर हुई वायरल

बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की अनिल मुनवर के साथ तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं.
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2012 के टी-20 विश्व कप के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली से अनिल मुनवर मिले थे. इस दौरान वह पाकिस्तान के क्रिकेटर उमर अकमल से भी मिले थे और उनके साथ भी उनकी तस्वीर वायरल हुई थी.
यहाँ देखे विराट और रोहित की अनिल मुनवर के साथ की वायरल तस्वीर

दाउद अब्राहिम का खास आदमी है अनिल मुनवर

बता दें, कि अनिल मुनवर को डी कंपनी का आदमी बताया जा रहा हैं और वह दाउद अब्राहिम का खास आदमी हैं. बता दें, कि इस रिपोर्ट में सुरेश रैना, लक्ष्मीपति बालाजी और एंडी बिकेल का नाम भी शामिल हैं. वहीं एक ऑस्ट्रेलियाई कोच का नाम भी इस रिपोर्ट में शामिल हैं. अनिल मुनवर की एक तस्वीर इन सभी दिग्गजों के साथ भी वायरल हो रही हैं.
आईसीसी ने भी रिपोर्ट की जाँच के दिए आदेश

आईसीसी के एंटी करप्शन यूनिट के जरनल मैनेजर एलेक्स मार्शल ने कहा, कि आईसीसी इस मामले की पूरी जाँच करेगी. हम इस को फिर से देखेंगे और हर तरह के आरोप की अच्छे से जाँच करेंगे. हमारे पास खेल से भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए पहले से काफी ज्यादा संसाधन हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अल जजीरा का आरोप विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा ये 2 भारतीय खिलाड़ी भी मैच फिक्सर के संपर्क में appeared first on SportzWiki Hindi.