Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड बैडमिंटन रैकिंग में दूसरी बार नंबर-2 पर पहुंची पीवी सिंधु

 भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के फैन्स के लिए अच्छी ख़बर है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) की जारी हुई ताजा रैंकिंग में पीवी सिंधु अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। महिला एकल वर्ग में सिंधु ने अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए 82, 814 प्वाइंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। बता दें कि हाल ही में कोरिया ओपन का खिताब अपने नाम करने वाली सिंधु करियर में दूसरी बार BWF की रैंकिंग में नंबर-2 पर पहुंची हैं। वहीं इस रैंकिंग में टॉप पर चीनी ताइपे की ताई जू यिंग हैं।
 
बता दें कि पीवी सिंधु अप्रैल 2017 में पहली बार इस रैंकिंग में नंबर-2 पर पहुंची थी, लेकिन वो खुद को इस नंबर पर बरकरार नहीं रख सकी थीं और रैंकिंग में नीचे लुढ़क गई थीं। सिंधु इसके बाद नवंबर-दिसंबर में भी 2 महीने तक नंबर-2 पर काबिज रही थीं।
 

वहीं भारत की एक और स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल 62,034 प्वाइंट के साथ रैकिंग में नंबर-12 पर बनीं हुई हैं। मौजूदा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट स्पेन की कैरोलिना मारिन उनके आगे 5वें नंबर पर बरकरार हैं। वहीं जापान की नोजोमी ओकुहारा अपनी रैंकिंग एक नंबर का सुधार करते हुए 8वें नंबर पर आ पहुंची हैं।