Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मोहम्मद हफीज की हुई पाक टीम में वापसी

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज और एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी थी।

मोहम्मद हफिज की पाकिस्तान की टीम में वापसी

जिसके बाद पाकिस्तान की टीम की एशिया कप में बुरी तरह से पिटाई हुई। पाकिस्तान की टीम एशिया कप में बुरी तरह से हारकर बाहर हो गया और अब पाकिस्तान के चयनकर्ताओं को अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज की याद आयी है।

जी हां मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान की मेजबानी में यूएई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली टेस्ट और टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में जगह दी गई है।

मोहम्मद हफिज को कोच मिकी आर्थन नहीं मानते थे योजना के लिए फिट

पाकिस्तान के लिए पिछले 15 साल से खेल रहे अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद हफीज टॉप ऑर्डर बल्लेबाज होने के साथ ही एक उपयोगी स्पिन गेंदबाज हैं। जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में मोहम्मद हफीज टीम का हिस्सा थे।

लेकिन कोच मिकी आर्थर मोहम्मद हफीज को टीम की योजना के लिए फिट नहीं मानते थे और इसी कारण से उन्होंने मोहम्मद हफिज को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया गया।

पाक पेशन की रिपोर्ट, मोहम्मद हफिज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल

तो वहीं ये माना जा रहा है कि पाकिस्तान के चयनकर्ता इंजमाम उल हक मोहम्मद हफीज को बाहर रखने के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं हैं। पाक पेशन की रिपोर्ट की माने तो मोहम्मद हफीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया।

मोहम्मद हफीज लंबे समय से टेस्ट टीम से बाहर हैं। उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में खेला था। तो वहीं आखिरी वनडे मैच इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ तो वहीं अपना आखिरी टी-20 मैच इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मोहम्मद हफीज की हुई पाक टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.