भारत बनाम वेस्टइंडीज जिसका दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहले टेस्ट मैच का आगाज राजकोट के मैदान में होगा. इस मैच के दौरान कई सारे ऐसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं. जिन्होंने इस टेस्ट मैच में ही अपना डेब्यू किया हैं.
पृथ्वी शॉ ने किया अपना डेब्यू
भारतीय टीम के शानदार युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने किया अपना डेब्यू कर लिया हैं. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका मिला हैं. और पृथ्वी शॉ इंडिया की तरफ से इस टेस्ट मैच को खेलने वाले 293वें क्रिकेटर बन गए हैं.

क्रिकइन्फो के डेटा के अनुसार
वेस्टइंडीज के खिलाफ पृथ्वी शॉ टेस्ट डेब्यू करने वाले 49वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. बता दे इनसे पहले बेहतरीन खिलाड़ी और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बड़े खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी अपने करियर की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेल के ही की थी.

विराट ने पहले मैच में बनाये थे सिर्फ 19 रन
ये हम सभी जानते हैं, कि भारतीय टीम के कप्तान आज एक बड़े और बेहतरीन खिलाड़ी हैं. लेकिन जब कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी शुरुआत की थी. तब विराट ने पहले मैच में मात्र 4 रन ही बनाये थे, लेकिन जब इस भारतीय कप्तान ने दूसरी पारी खेली तब इन्होने मात्र 15 बनाये. यानि की विराट के डेब्यू मैच हो अगर देखा जाये, तो इन्होने अपने पहले मैच में सिर्फ 19 रन की पारी खेली.
कोहली के ख़राब प्रदर्शन के बाद भी इनको आगे और मैचों में खेलने का मौका मिला. भारत के लिए इन्होने कई सारे शानदार मैच खेले. और वर्तमान समय में ये विश्व के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं .

लिटिल मास्टर ने लगाया था अर्धशतक
लिटिल मास्टर के नाम से जाने-जाने वाले बेहतरीन बल्लेबाज और भारत के पूर्व कप्तान रह चुके सुनील गावस्कर 1971 के समय वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला था.
पहली पारी में गावस्कर ने एक बेहतरीन अर्धशतक लगाया था, उन्होंने अपनी पहली पारी में जहां 65 रन बनाये. वहीं गावस्कर ने अपनी दूसरी पारी में 67 रन इकट्ठा किये. यह मैच भारत 7 विकेट से जीता था. बता दे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन इकट्ठा करने वाले बल्लेबाज सुनील गावस्कर ही हैं.
The post पृथ्वी शॉ से पहले ये 2 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी भी वेस्टइंडीज के खिलाफ कर चुके हैं अपना डेब्यू appeared first on SportzWiki Hindi.