Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रविचंद्रन अश्विन को भरोसा मुजीब उर रहमान से सीखी गयी इन 2 गेंदों से कर सकते हैं वनडे में वापसी

टेस्ट क्रिकेट में 300 से अधिक विकेट ले चुके रविचंद्रन अश्विन ने एक इन्टरव्यू के दौरान खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि अंडर-कटर और रिवर्स अंडर-कटर को अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान से सीखा है.

मुजीब और अश्विन ने इसी वर्ष आईपीएल सीजन के दौरान साथ में ही ड्रेसिंग रूम शेयर किया था. अश्विन ने किंग इलेवन पंजाब की कप्तानी संभाली थी जबकि उनके नेतृत्व में मुजीब खेलते हुए नज़र आए थे.

अश्विन ने बताया है कि इस दौरान उन्होंने कुछ ट्रिक्स युवा स्पिनर गेंदबाज मुजीब से सीखीं. अश्विन का मानना है कि रिवर्स अंडर कटर सीमित ओवरों के लिए एक बड़ा हथियार है.

सीमित ओवरों में वापसी की उम्मीद 

अश्विन सीमित ओवरों में भारतीय टीम से पिछले एक साल से बाहर चल रहे हैं. हालांकि उन्होंने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है. अश्विन का कहना है कि वह अवसर मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

अश्विन ने अपना आखिरी वनडे मैच 30 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. वह युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के आने के बाद से टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं.

न्यूज़ 18 से बातचीत में अश्विन ने अपनी कप्तानी के बारे में बताते हुए कहा

”मैं एक जिम्मेदार लीडर बनने की कोशिश कर रहा हूं. मेरी कोशिश है कि जितना संभव हो सके उतना अपने खिलाड़ियों को अच्छा से अच्छा माहौल दिया जाए. फिर चाहे वह ऑफ़ फील्ड हो या ऑन फील्ड. वह जाएं और प्रदर्शन करें”

आगे रविचंद्रन अश्विन ने कहा

”जो मैं सबसे ज्यादा गेंद करता हूं वह कैरम बॉल है. पर सफ़ेद गेंद क्रिकेट में मैंने स्लाइडर को भी विकसित किया है. मैंने बहुत अधिक सफ़ेद बॉल क्रिकेट नहीं खेला है. हाँ, जिन्होंने टीएनपीएल को देखा है उन्हें पता है कि मैंने लेग ब्रेक और स्लो कैरम बॉल से शुरु किया था.”

अश्विन 62 टेस्ट मैचों में 327 विकेट ले चुके हैं. जबकि 111 वनडे मैचों में उन्होंने 150 विकेट लिए हैं.

The post रविचंद्रन अश्विन को भरोसा मुजीब उर रहमान से सीखी गयी इन 2 गेंदों से कर सकते हैं वनडे में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.