प्रशासकों की समिति (सीओए) बुधवार को भारत के मुख्य कोच और कप्तान विराट कोहली के अलावा चयन समिति के साथ बैठक करेगी. इस बैठक में खिलाड़ियों और चयनकर्ताओं के बीच संवाद का मुद्दा और ऑस्ट्रेलिया दौरे की रूपरेखा उसके एजेंडे में शीर्ष पर होंगे.
मीटिंग में होगी इस बात को लेकर चर्चा

हैदराबाद में होने वाली इस बैठक में कई और अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी जिसमें केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए आचार संहिता और अतिरिक्त सहायक स्टाफ की जरूरत प्रमुख हैं.
भारत के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे भी इस चर्चा का हिस्सा होंगे. बड़ा मुद्दा टीम प्रबंधन, चयनकर्ताओं और टीम से बाहर किए गए खिलाड़ियों के बीच संवाद प्रणाली है.
नायर और विजय के मुद्दा होगा अहम

हाल में करूण नायर और मुरली विजय ने कहा था कि चयनकर्ताओं या टीम प्रबंधन ने उन्हें टीम से बाहर करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी. चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद और सीओए विनोद राय ने हालांकि इन आरोपों को खारिज किया. प्रसाद ने कहा कि उनके साथी चयनकर्ता देवांग गांधी ने संबंधित खिलाड़ियों से बात की जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचे.
नायर और विजय ने कही थी ये बात

टीम में नहीं चुने जाने के बाद मुरली विजय और करुण नायर ने मीडिया में साफ कहा था कि चयनकर्ताओं ने टीम से बाहर किए जाने के बारे में उनसे कोई बात नहीं की थी. हालांकि इसके बाद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दावा किया था कि उनके सहयोगी देवांग गांधी ने इंग्लैंड में ही मुरली विजय और करुण नायर से बात करके उन्हें न चुने जाने की वजह बता दी थी.
एक रिपोर्ट के अनुसार इस विवाद से टीम मैनेजमेंट नाराज है और उससे जुड़े एक सूत्र ने कहा था कि इनमें से कोई तो है स्पष्ट रूप से सच नहीं बता रहा है या तो वे खिलाड़ी हैं या चयनकर्ता.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post बुधवार को होगी विराट कोहली-रवि शास्त्री और चयनकर्ताओं के बीच बैठक, इन 2 खिलाड़ियों के करियर का होगा फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.