खेल डेस्क। रोस्टन चेज (नाबाद 98) और कप्तान जैसन होल्डर (52) की शानदार पारियों की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में खराब शुरआत से उभरते हुए सात विकेट पर 295 रन बना लिए हैं।
हिटमैन रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में तोड़ सकते है सचिन के ये खास रिकॉर्ड
इन दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। मेहमान टीम ने अपने छह विकेट 182 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद चेज और होल्डर ने वेस्टइंडीज को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
रोस्टन चेज ने अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी के दौरान 174 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। जबकि ऑलराउंडर जैसन होल्डर ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 92 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए।
कुंबले ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर लॉंच किया ;पावर बैट, बताएगा कितना दमदार है शॉट
वेस्टइंडीज की ओर से शिमरोन हेटमेयर ने 12, सुनील अबंरीश ने 18, शाई होप ने 36 और शेन डोरिच ने 30 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने 74 रन देकरतीन विकेट हासिल किए। जबकि तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 83 रन देकर 3 विकेट झटके। एक विकेट रविचन्द्रन अश्विन हासिल करने में सफल रहे।
इससे पहले भारतीय टीम को उस समय बड़ा झटका लगा जब अपना पहला ही टेस्ट मैच खेलने मैदान में उतरे शार्दुल ठाकुर को केवल दस गेंद करने के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पवेलियन लौटना पड़ा। शार्दुल ठाकुर के मैदान से बाहर जाने के बाद भारत की ओर से पूरे दिन चार गेंदबाज उमेश यादव, रविचन्द्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवीन्द्र जडेजा ही गेंदबाजी करते नजर आए।