Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2nd Test: उमेश यादव के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से वेस्टइंडीज 311 रन पर ढेर, चेज ने लगाया शतक

खेल डेस्क। उमेश यादव (88 रन पर छह विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर भारत ने हैदाराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट शृंखला के अन्तिम मैच के दूसरे दिन शनिवार को वेस्टइंडीज की पहली पारी 311 रन पर ही समेट दी है।

सात विकेट पर 295 रन से आगे खेलने उतरी वेस्टइंडीज टीम शुक्रवार को अपने स्कोर में 16 रन जोडक़र ही अपने बचे हुए तीनों विकेट गंवा दिए। हालांकि इस दोरान रोस्टन चेज अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक बनाने में कामयाब रहे।

वह 106 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर बोल्ड हुए। चेज ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 189 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। मैच के दूसरे दिन वेस्टइंडीज के बचे हुए तीनों विकेट तेज गेंदबाज उमेश यादव ने लिए। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में पांच विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

मेहमान टीम की ओर से इस पारी में कप्तान जैसन होल्डर (52) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। ऑलराउंडर जैसन होल्डर ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 92 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए। वहीं उसकी ओर से शिमरोन हेटमेयर ने 12, सुनील अबंरीश ने 18, शाई होप ने 36 और शेन डोरिच ने 30 रन का योगदान दिया।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 26.4 ओवर में 88 रन देकर सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। जबकि बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने 85 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। एक विकेट रविचन्द्रन अश्विन हासिल करने में सफल रहे।