Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: मोहम्मद सिराज के 3 गेंदों पर पृथ्वी शॉ ने लगाया 16 रन, तो मैदान पर ही रोहित शर्मा ने लगाया गले

मुंबई की सितारों से भरी टीम विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुँच चुकी है। फाइनल में मुंबई का सामना दिल्ली की टीम से होने वाला है। सेमीफाइनल में मुंबई की टीम ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को 60 रनों से हराया था। मुम्बई के लिए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक बनाया।

पृथ्वी शॉ और मोहम्मद सिराज में जबरदस्त जंग 

सलामी बल्लेबाज रोहित और शॉ ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी। रोहित ने संभल कर बल्लेबाजी की लेकिन शॉ गेंदबाजों पर टूट पड़े। उनके कैच भी छूटे लेकिन रन गति धीमी नहीं होनी दी। इस दौरान पृथ्वी शॉ और मोहम्मद सिराज के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली।

पृथ्वी शॉ

पहले सिराज की गेंदबाजी पर शॉ के दो कैच भी गिरे। मुंबई पारी के 9वें ओवर के पहली तीन गेंदों पर मोहम्मद सिराज ने पृथ्वी को काफी परेशान किया। एक बार तो उनके हाथ से बल्ला भी छुट गया, लेकिन उनके बाद शॉ ने सिराज की धुनाई कर दी। ओवर की अगली तीन गेंदों पर 2 छक्के और 1 चौका जड़कर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया।

रोहित शर्मा ने लगाया गले

पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी दूसरे छोड़ से भारतीय टीम को एशिया कप विजेता बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा देख रहे थे। पृथ्वी जहाँ विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे थे वहीं रोहित अपने स्वभाव के मुताबिक शुरूआती ओवर में पिच पर अपनी नजरें जमा रहे थे।

पृथ्वी शॉ का अर्धशतक पूरा होने के बाद रोहित ने उन्हें गले लगा लिया। 18 साल के पृथ्वी की बल्लेबाज देखकर रोहित भी सम्मोहित हो गए।

वनडे टीम में जगह मिलने की हो रही बात

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दोनों वनडे के लिए भारतीय टीम को घोषणा हो चुकी है। इस टीम में पृथ्वी शॉ को जगह नहीं मिली है लेकिन खबरों की माने तो उन्हें अगले तीन वनडे मैच के मौका दिया जा सकता है।

पृथ्वी ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार डेब्यू किया था। अब वनडे मैचों में भी अंडर-19 विश्वकप विजेता कप्तान से टीम को वैसी ही प्रदर्शन की उम्मीद है।

देखें वीडियो:

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: मोहम्मद सिराज के 3 गेंदों पर पृथ्वी शॉ ने लगाया 16 रन, तो मैदान पर ही रोहित शर्मा ने लगाया गले appeared first on SportzWiki Hindi.