Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को दी 3-1 से मात 

खेल डेस्क। शुरुआत में ही एक गोल से पिछडऩे के बाद दमदार वापसी करते हुए भारतीय टीम ने एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में शनिवार को पाकिस्तान को 3-1 से हराया।

भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने ओमान को 11-0 शिकस्त दी थी। भारतीय टीम आज अपने अगले मुकाबले में जापान से भिड़ेगी।

डेनमार्क ओपन: जीत के साथ सायना और श्रीकांत ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

भारत ने इससे पहले इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी में पाक को 4-0 से शिकस्त दी थी। जबकि उसने जकार्ता के एशियाई खेलों में भी पाकिस्तान को 2-1 से हराया था।

इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से मैच के 24वें मिनट में कप्तान मनप्रीत सिंह ने, 33वें मिनट में मनदीप ने और 42वें मिनट में युवा स्ट्राइकर दिलप्रीत ने गोल किए।

RCB का ये विस्फोटक बल्लेबाज अब IPL के 12वें सीजन में खेलेगा इस टीम से

जबकि पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल मोहम्मद इरफान जूनियर ने किया।मैच में भारतीय टीम की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही।

मैच का पहला गोल पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान जूनियर ने किया। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में शानदार वापसी करते हुए 24वें मिनट में कप्तान मनप्रीत सिंह द्वारा किए गए गोल से बराबरी हासिल की। 33वें मिनट में मनदीप ने भारतीय टीम की ओर से दूसरा गोल किया गया।

इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने 42वें मिनट में मैदानी गोल कर भारतीय टीम की बढ़त को 3-1 कर दिया। इसके बाद दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका।