Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रीमियर लीग : आर्सेनल ने लिसेस्टर को 3-1 से दी मात 

लंदन| पिएरे-एमरिक अबुमेयांग की ओर से किए गए दो गोल के दम पर हार की स्थिति से उबरते हुए आर्सेनल ने प्रीमियर लीग मैच में लिसेस्टर सिटी को 3-1 से हराया। सोमवार रात खेले गए इस मैच में आर्सेनल ओन गोल की गलती की थी, लेकिन उसे सुधारते हुए टीम ने आखिरकार जीत हासिल की।
आर्सेनल ने 2007 के बाद पहली बार सभी प्रतियोगिताओं में लगातार 10वीं बार जीत हासिल की है।

इस मैच के 31वें मिनट में हेक्टर बेलेरिन ने अपनी ही टीम आर्सेनल के गोल पोस्ट में गोल करने की गलती की, जिसके कारण लिसेस्टर का खाता खुल गया। हालांकि, इस गलती को सुधारते हुए 45वें मिनट में कप्तान मेसुट ओजिल के गोल के दम पर टीम ने अपना स्कोर 1-1 से बराबर किया।

दूसरे हाफ में आर्सेनल ने पूरी तरह से मैच पर अपना दबाव बनाया और कोई दूसरी गलती किए बगैर अबुमेयांग की ओर 63वें और 66वें मिनट में किए गए गोल के दम पर 3-1 से जीत हासिल की।

The post प्रीमियर लीग : आर्सेनल ने लिसेस्टर को 3-1 से दी मात  appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.